Ticker

6/recent/ticker-posts

जालौन : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक में शिक्षक समस्याओं पर हुई चर्चा, वार्षिक आय-व्यय प्रस्तुत

 

उरई(जालौन) : 13 अप्रैल | राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद इकाई जालौन की बैठक मॉडर्न एकेडमी इण्टर कॉलेज, अजनारी रोड, उरई में को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने की व संचालन जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने किया। बैठक का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ किया गया। बैठक में वर्षवार संगठन की आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया और संगठनात्मक चर्चा के साथ शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई व समस्याओं के निराकरण हेतु सुझाव दिए गए। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने शिक्षकों की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि संगठन की शक्ति एकता में है। शिक्षक यदि संगठित रहेंगे तो उनके हित सुरक्षित रहेंगे एवं किसी भी अव्यावहारिक आदेश मानने को विवश नहीं होना पड़ेगा। शिक्षक एकजुट रहे और अपने मूल दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें, संगठन कभी भी आपका शोषण या अहित नहीं होने देगा। प्रदेशीय मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन के प्रदेशीय नेतृत्व की माँग के क्रम में शासन द्वारा मानव सम्पदा पोर्टल पर ऑनलाइन नोटिस व स्पष्टीकरण की सुविधा शुरू की गयी है जिससे शिक्षकों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें परन्तु जनपद में ऑनलाइन नोटिस महीनो विलम्ब से प्रदर्शित किये जा रहे हैं जिससे शिक्षक कार्यालय में चक्कर काटने को मजबूर हैं। नोटिस समय से प्रदर्शित कराये जाएं जिससे शिक्षकों को शोषण का शिकार होने से बचाया जा सके। जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षकों की समस्याओं के प्रति सदैव गंभीर रहने वाला संगठन है। शिक्षकों की समस्याओं को ब्लॉक इकाई के माध्यम से प्राप्त करना व जिला स्तर पर समयबद्ध निराकरण के लिए संगठन प्रतिबद्ध है। जिला उपाध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी ने कहा कि ब्लॉक इकाइयों की बैठकें नियमित होती रहना चाहिए जिससे शिक्षकों की समस्याएं समय से प्राप्त होती रहें और संगठन की सक्रियता बनी रहे। जिला संगठन मंत्री तनवीर अहमद ने कहा कि ब्लॉक इकाइयों को ब्लॉक स्तर पर सेवा निवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित करने की बात कही। जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने संगठित होकर शिक्षक हित में कार्य करने की बात कही। एडेड संवर्ग के जिला संगठन मंत्री विकास कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव गुर्जर व सदस्यता प्रभारी योगेन्द्र सिंह द्वारा संगठन की एडेड इकाई में गतिरोध दूर करने व एडेड विद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने की बात कही। जिला ऑडिटर अखिलेश खरे, जिला संयुक्त महामंत्री अरविन्द स्वर्णकार, जिला संयुक्त मंत्री ऋषि बुधौलिया, जिला संयुक्त मंत्री महेंद्र श्रीवास्तव, जिला संघर्ष समिति अध्यक्ष राज देवर ने भी अपने बहुमूल्य विचार रखे। बैठक में उपस्थित अन्य जिला, ब्लॉक व नगर इकाइयों के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक के अंत में जिला संरक्षक अखिलेश अवस्थी के सेवानिवृत होने पर उनका माल्यार्पण कर सम्मनित किया गया व उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना के साथ ही सेवा निवृत्ति के बाद भी आजीवन संगठन में सक्रिय रहने का अनुरोध उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
बैठक में जिला प्रवक्ता अशोक सिंह राजावत, जिला महिला उपाध्यक्ष सरला देवी, जिला मंत्री राजा सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, जिला उपाध्यक्ष अय्यूब खान, जिला सदस्यता प्रभारी रियायत बेग, जिला संयुक्त मंत्री इनाम उल्ला अंसारी, छुन्ना प्रसाद ब्लॉक संरक्षक कदौरा, ब्लॉक अध्यक्ष डकोर शारिक अंसारी, सत्यपाल ब्लॉक अध्यक्ष कदौरा, राघवेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष कुठौंद, ब्लॉक महामंत्री नदीगांव रामराजा सिंह जादौन, ब्लॉक महामंत्री डकोर अरविंद निरंजन, ब्लॉक महामंत्री माधौगढ़ कपिल द्विवेदी, ब्लॉक महामंत्री कदौरा विजय तिवारी, ब्लॉक महामंत्री कोंच कन्हैयालाल कुशवाहा, ब्लॉक महामंत्री जालौन अभिषेक पुरकार, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष नदीगांव दशरथ सिंह पाल, ब्लॉक संगठन मंत्री नदीगाँव हरी सिंह, नगर संगठन मंत्री जालौन देवी चरण प्रजापति, ब्लॉक कोषाध्यक्ष डकोर राजेन्द्र कुमार स्वर्णकार, नगर कोषाध्यक्ष जालौन पवन प्रजापति, ब्लॉक कोषाध्यक्ष जालौन कृष्णगोपाल सिंह, ब्लॉक महिला उपाध्यक्ष कदौरा अनुराधा चौधरी, ब्लॉक उपाध्यक्ष जालौन आलोक गुप्ता, ब्लॉक उपाध्यक्ष नदीगाँव राम प्रकाश सोनी, राजेन्द्र सेगर, धीरज अग्रवाल, बृजेन्द्र शेखर, मुकेश कुमार, दिनेश पटेरिया, हरी सिंह, मुहम्मद खालिद आदि मौजूद रहे।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ