Ticker

6/recent/ticker-posts

बुलंदशहर : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का शिक्षक सम्मेलन व ब्लॉक अरनिया का गठन संपन्न


बुलंदशहर : 16 अप्रैल। खण्ड  संसाधन केंद्र अरनिया में शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। शिक्षक सम्मेलन के प्रथम सत्र में शिक्षक अधिवेशन का आयोजन किया गया जबकि दूसरे सत्र में विकास खंड अरनिया की कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रथम सत्र में कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष अनिल तोमर एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां  सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। बच्चियों ने सरस्वती वंदना का मनमोहक गायन प्रस्तुत करके सभागार को तालियों से गुंजायमान कर दिया। अतिथियों के माल्यार्पण के बाद बच्चियों ने स्वागत गीत से पूरा समां बांध दिया।जिला अध्यक्ष अनिल तोमर ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की कार्यप्रणाली, विचारधारा, मूल मंत्र एवं उद्देश्य आदि की विस्तृत व्याख्या की। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रणाली के बारे में जानकर सभी शिक्षकों ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ में अपनी आस्था सभी के समक्ष व्यक्त की। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में जिला अध्यक्ष अनिल तोमर द्वारा गठन/निर्वाचन प्रक्रिया को विस्तार से समझाया जिसके फलस्वरुप विनीत कुमार सिंह राणा जिला मंत्री एवं पवन कुमार सिंह खुर्जा ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव अधिकारी बनाए गए एवम्  गठन/निर्वाचन प्रक्रिया की पर्यवेक्षक योगिता सिंह जी को नियुक्त  किया। निर्धारित विधिवत प्रक्रिया के अंतर्गत अध्यक्ष पद पर पूनम त्यागी एवं पूर्व अध्यक्ष गवेंद्र सिंह के नामांकन का प्रस्तावकों ने एवं अनुमोदकों ने नामांकन किया। विचार विमर्श के पश्चात गवेंद्र सिंह ने अपना नाम वापस लेते हुए पूनम त्यागी के पक्ष में अपना खुला समर्थन व्यक्त किया। सभागार में उपस्थित सभी शिक्षकों ने पूनम त्यागी के पक्ष में समर्थन किया। अंततः निर्वाचन अधिकारियों द्वारा अध्यक्ष के दायित्व हेतु पूनम त्यागी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। ब्लॉक महामंत्री के दायित्व पर मात्र एक ही नामांकन अशोक कुमार का किया गया। अतः अशोक कुमार को निर्विरोध ब्लॉक महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष पूनम त्यागी जी ने शिक्षकों के हित में सदैव कार्य करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता एवं संकल्प को सभी शिक्षकों के सम्मुख खुले मन से उदघोषित किया। तत्पश्चात अपनी कार्यकारिणी में दायित्व के निर्धारण की घोषणा सभागार में की गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष राजकुमार, उपाध्यक्ष मौ० आसिफ, ब्लॉक अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नीतू, संगठन मंत्री वीर बहादुर सिंह, महामंत्री(महिला प्रकोष्ठ) गीतिका शर्मा, कोषाध्यक्ष विनय कुमार, संयुक्त मंत्री दिनेश कुमार सिंह, मंत्री बरखा त्यागी, संयुक्त मंत्री दीपा मदान को कार्यकारिणी के दायित्वों पर नामित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन भाषा प्रवाह की धनी गीतिका शर्मा ने बेहद सजीवता से किया।
जिला महामंत्री राम अवतार सिंह, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रियंका शेखावत, चेतन सिंह सोलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष पहासू, जितेन्द्र कुमार गौड़, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष पहासू लवलेश कुमार, ब्लॉक संगठन मंत्री योगेश कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष पहासू पवन कुमार, ब्लॉक संयुक्त महामंत्री पहासू दीपक कुमार, ब्लॉक महामंत्री महिला प्रकोष्ठ पहासू प्रीति तोमर, ब्लॉक कोषाध्यक्ष पहासू सतवीर सिंह, कविता पहासू सहित सैकड़ो शिक्षकों ने इस शानदार कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उपस्थित समस्त शिक्षकों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ