Ticker

6/recent/ticker-posts

Objectives


1. प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक के सभी शिक्षकों को संगठित करना।
2. संपूर्ण उत्तर प्रदेश के प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक के समस्त शिक्षकों के सेवा विषयक शैक्षणिक, आर्थिक तथा सामाजिक स्तर में आवश्यक सुधार लाना।
3. प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक की शिक्षा में सामंजस्य तथा पारस्परिक संबंध बनाए रखने का प्रयास करना।
4. अपने सदस्यों के कल्याण के कार्यों को करते हुए उन सदस्यों तथा शिक्षा क्षेत्र से संबंधित घटकों में राष्ट्र, समाज तथा भारतीय संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में प्रेम, श्रद्धा तथा कर्तव्य की भावना जागृत करना।
5. शिक्षा की रचना, व्यवस्था, प्रशासन, शिक्षा नीति निर्धारण तथा नियंत्रण में शिक्षकों तथा शिक्षा के क्षेत्र से प्रत्यक्ष संबंधित अन्य घटकों को महत्वपूर्ण स्थान तथा उचित भागीदारी दिलाना।
6. शिक्षा के शैक्षिक नियंत्रण हेतु प्रयास करना तथा शिक्षा को अशैक्षिक प्रशासनिक व्यवस्था से निकालकर शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न घटकों को प्रतिनिधित्व देकर शिक्षकों द्वारा नियंत्रित करना।
7. शिक्षा जगत में अपना कार्य शिक्षक प्रभावी रीति से कर सकें इसके लिए उचित परिस्थिति और वातावरण का निर्माण करना। इस हेतु आवश्यक सभी कार्यक्रम एवं उपक्रम करना।
8. शिक्षा के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु अनुसंधान करना और अच्छे साहित्य का सृजन व प्रकाशन करना।
9. उद्देश्यों की पूर्ति हेतु दान लेना व दान देना| स्थाई/अस्थाई संपत्ति का नियमों के अंतर्गत क्रय-विक्रय करना और अन्य उचित साधनों से धनराशि प्राप्त करना तथा व्यय करना।
10. ऐसे राष्ट्रीय शिक्षक संगठनों से प्रत्यक्ष रूप से संबद्धता स्थापित करना जो इस संस्था से मेल खाते हों तथा भारत व विश्व के अन्य शिक्षकों के संगठनों से संपर्क स्थापित करना। विदेश विदेशों की शिक्षा समस्याओं, उनको सुलझाने के मार्ग तथा उसमें शिक्षक समूह का योगदान आदि का अध्ययन करना व एक-दूसरे की कठिनाइयों में सहायता करना।
11. शैक्षिक सम्मेलनों का आयोजन करना तथा विचार गोष्ठियों, परिसंवाद, रचना पाठ, शिविर, अध्ययन, अध्यापन संबंधी प्रकल्प, प्रदर्शनियां, प्रादेशिक बंधुत्व यात्राएं भाषण माला
तथा शिक्षा से संबंधित विभिन्न प्रकार की योजना करना और कार्यवाही करना।
12. अन्य ऐसे सभी कार्य करना जो शिक्षा, शिक्षक, शिक्षक संघ तथा राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण एवं आवश्यक हो तथा सामाजिक परिवर्तन में सहायक हो।
13. शिक्षकों की सेवा शर्तों के सुधार के लिए लोकतांत्रिक पद्धति से संघर्ष करना।
14. शिक्षकों की समस्याओं के लिए प्रशासनिक अधिकारियों तथा सरकार से निरंतर संपर्क बनाए रखना व सरकार को शिक्षा के संबंध में आवश्यक सुझाव देना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ