Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रत्येक कार्यकर्ता को वैचारिक कार्य पद्धति जानना जरूरी -महेंद्र कुमार


● राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कानपुर प्रान्त का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न

● कानपुर प्रान्त के 3 मंडलों के 13 जिलों के 125 कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिभाग

चित्रकूट। 29 अक्टूबर 2023

प्रत्येक कार्यकर्ता अपने संगठन की प्रतिमा व विचारों का वाहक होता है। जनमानस में संगठन के बारे में अनुकूल या प्रतिकूल मत कार्यकर्ताओं के व्यवहार, चाल-चलन व उनके आचरण से बनता है। इसलिए कार्यकर्ताओं का व्यवहार किसी भी संगठन में महत्वपूर्ण है। इसलिए हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने व्यवहार के बारे में सतर्क रहना चाहिए। राष्ट्र निर्माण हमारा लक्ष्य और कार्यकर्ता साधक, संगठन साधन का कार्य करता है। ये बात राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश कानपुर प्रांत द्वारा आनंद रिसोर्ट सीतापुर चित्रकूट में आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग में कही।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुमार व अन्य प्रदेशीय पदाधिकारियों द्वारा माँ सरस्वती व माँ भारती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम संचालन कानपुर मंडल महामंत्री संजय त्रिपाठी द्वारा किया गया। अभ्यास वर्ग दो दिवसों में आठ सत्रों में सम्पन्न हुआ जिसमें प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुमार द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई व द्वितीय सत्र में 'हमारा वैचारिक अधिष्ठान' विषय पर चर्चा की गई। तृतीय सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राम शुक्ला द्वारा कार्यक्रम की 'संकल्पना, रचना व उद्देश्य' पर प्रकाश डाला गया। चतुर्थ सत्र में प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह द्वारा 'प्रवास' विषय पर चर्चा की गई। पंचम सत्र में प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव द्वारा ज्ञापन निर्माण, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया व सोशल मीडिया विषय पर चर्चा की गई तथा प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह द्वारा मंडलवार जनपदों से शिक्षक समस्याओं को पूछा गया और उनके निराकरण की रूपरेखा बनाई गई।
कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में षष्टम सत्र में प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुमार द्वारा 'कार्य पद्धति व कार्यकर्ता' विषय पर चर्चा की गई। सप्तम सत्र में प्रदेश में संयुक्त मंत्री प्रदीप कुमार तिवारी द्वारा 'संगठन का लक्ष्य 2025' व 'मेरा विद्यालय, मेरा तीर्थ' विषय पर चर्चा की गई। अष्टम समापन सत्र में प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुमार व प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह द्वारा व्यवस्था में लगे हुए लोगों व आगंतुकों को धन्यवाद दिया गया व आगंतुकों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए। तत्पश्चात कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मातादीन द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप कटियार, प्रदेशी कोषाध्यक्ष पवन शंकर दीक्षित, प्रदेश मंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, झाँसी मण्डल अध्यक्ष अरविंद तिवारी, लवकुश चित्रकूट मडंल सदस्यता प्रभारी व मंडलीय मीडिया प्रमुख, ऋषिरंजन महामंत्री चित्रकूट धाम मण्डल, चन्द्र प्रकाश द्विवेदी जिलाध्यक्ष चित्रकूट, बेनीप्रसाद यादव जिलाध्यक्ष महोबा, पंकज सिंह जिलाध्यक्ष बाँदा, रामपाल जिलाध्यक्ष हमीरपुर, अरविंद श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष झांसी, रविकान्त ताम्रकर जिलाध्यक्ष ललितपुर, हरभजन सिंह जिला महामंत्री ललितपुर, वीरेंद्र रजक कार्यकारी जिलाध्यक्ष ललितपुर, प्रदीप सिंह चौहान जिलाध्यक्ष जालौन, इलयास मंसूरी जिला महामंत्री जालौन, राकेश कुमार जिला कोषाध्यक्ष जालौन, मुकेश चंद्र जिलाध्यक्ष औरैया, जितेंद्र त्रिपाठी जिलाध्यक्ष इटावा, जय कुमार सिंह कानपुर नगर मनोज कुमार शुक्ला कानपुर देहात, द्रौपदी अग्रवाल, निहारिका श्रीवास्तव, वंदना द्विवेदी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
















एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ