Ticker

6/recent/ticker-posts

देवरिया : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक तरकुलवा कार्यकारिणी का हुआ गठन

देवरिया। 02 सितम्बर, 2023 दिन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक तरकुलवा इकाई के कार्यकारिणी का गठन बीआरसी परिसर में सैकड़ों शिक्षकों के उपस्थिति में किया गया। सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से उनके पद पर मनोनीत किया गया। अमरेंद्र यादव को संयोजक, राजशंकर आर्य, अम्बरीष प्रकाश तिवारी, चंद्रदेव कुमार, आशीष गुप्ता को सह- संयोजक, अर्जुन मद्धेशिया और अभय शंकर शुक्ल को ब्लाक मीडिया प्रभारी एवं आशीष नारायण तिवारी, मुजीब सिद्दीक़ी को सदस्यता प्रमुख के पद पर मनोनीत किया गया। 
संरक्षक मण्डल में श्री सत्यकाम शाही, डॉ आनन्द तिवारी, श्री अरविंद पाण्डेय, श्री मुन्ना अंसारी मनोनीत किए गए। सभी पदाधिकारियों को उनके पद एवं कर्तव्य निर्वहन हेतु शपथ दिलाई गई। 
कार्यक्रम का संचालन नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी ने किया।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देवरिया के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द ने कहा कि महासंघ शिक्षक हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नही करेगा।महासंघ ने सदैव स्वतः संज्ञान लेते हुए शिक्षक समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, शिक्षकों के सामान्य समस्याओं के समाधान के साथ ही यह भी सुनिश्चित करेगा कि उनका किसी भी स्तर पर शोषण न होने पाएं। इसके लिए जिले के साथ ही ब्लाक इकाईयों का सक्रिय एवं मजबूत रहना आवश्यक है।

युवा शिक्षक नेता श्री विवेक मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सदैव यह निश्चित करेगा कि एक आम शिक्षक की समस्या अब राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की समस्या होगी। जिले में शिक्षक समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सभी ब्लॉक इकाईयों का गठन एवं सक्रियता आवश्यक है। मठाधीश बने संघ व उनके आकाओं के दिन लद चुके है। अब महासंघ शिक्षक की हर लड़ाई ब्लॉक से प्रदेश व देश स्तर तक लड़ेगा।

नवनिर्वाचित ब्लॉक संयोजक अमरेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षकों के हित में महासंघ द्वारा किए जा रहे कार्यों के कारण,जनपद में शिक्षकों का उसके प्रति निरंतर विश्वास बढ़ रहा है। महासंघ ने देवरिया जिले में जो कीर्तिमान स्थापित किया है व जिले स्तर पर महासंघ के कार्यो को देखकर ब्लॉक तरकुलवा का शिक्षक, महासंघ से जुड़ने को आतुर है।

कार्यक्रम में देवरिया सदर, बैतालपुर, बरहज, भलुअनी, रुद्रपुर, देसही देवरिया, भटनी, लार और बनकटा ब्लॉक के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारीगण- श्री विनय तिवारी, उपेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र साहू, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश्वर मिश्र,एहसान उल हक, शैलेष तिवारी,अवधेश यादव वीरेंद्र यादव, सतीश चन्द्र, राघवेन्द्र कुशवाहा, सगीर अहमद,अजय यादव, प्रत्युष राय, माखन प्रसाद, मनीष कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुशवाहा, मारकंडेय मिश्र, प्रशांत तिवारी, मृत्युंजय कुशवाहा, सत्येन्द्र पटेल,पुनीत कुमार, शिव कुमार, सौरभ वर्मा, अनुज पाण्डेय, राघवेन्द्र सिंह, रितेश सिंह एवं


जिला कोर कमेटी के सदस्यगण~ श्री अशोक तिवारी, ज्ञानेश यादव, शशांक मिश्र, नर्वदेश्वर मणि, आशुतोष नाथ तिवारी, आशुतोष चतुर्वेदी, वागीश जी, रजनीकांत त्रिपाठी, प्रमोद कुमार कुशवाहा, आशुतोष मिश्र 'अमन', शिखर शिवम त्रिपाठी, अभिषेक जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर जितेंद्र प्रजापति, रमेश जायसवाल, मनोज मिश्रा, शैलेन्द्र चौबे, शशिभूषण चौबे, बृजेश द्विवेदी, अनुराग मिश्रा, विशाल राय, फरहानुल्लाह, अरविंद पाण्डेय, हेमंत कुमार राव, अजीत सिंह,राजेश सिंह, विवेकानंद सिंह,आशीष नारायन तिवारी, अविनाश मल्ल, अनुराग मल्ल, सत्येन्द्र पटेल, सत्य प्रकाश शर्मा, ऋषभ कुमार सिंह,अमित सिंह, रंजीत गुप्ता,मुजीब सिद्दीकी,नागेन्द्र शर्मा, साहबलाल पटेल, विनोद यादव,विचण्डी यादव, धर्मदेव भारती, धनंजय सिंह,योगी कुमार रज्ज़क, अभिषेक सिंह,प्रमोद कुमार राय,इंदू सिंह,मनीषा जायसवाल, पूनम मणि, गायत्री देवी,सारिका गुप्ता,नीतू सिंह, सरोज देवी, सौकत अली,प्रमोद यादव,महेंद्र विश्वकर्मा,अरविंद गुप्ता, इश्तेयाक अहमद, सुरेन्द्र सिंह,चन्द्र शेखर गुप्ता, अमरनाथ दुबे, रामबेलश प्रसाद, गणेश पटेल, राकेश सिंह,रामजतन गुप्ता,रविभूषण सिंह,सेराज अहमद,ज्वाला सिंह,प्रदीप चौरसिया, ओमप्रकाश यादव,कुतबे आलम,अजय कन्नौजिया, राजकुमार,मंतोष, अजय सिंह,पवन पाण्डेय, अन्नू श्री,शमा परवीन, कन्हैया प्रजापति, जावेद, इम्तेयाज जी, राकेश सिंह, बालकुँवर जी, मनोज यादव, प्रेमप्रकाश कुशवाहा,अश्वनी कुमार, जवाहर यादव, रंजेश यादव, अभिषेक सिंह, राकेश सिंह, अवनीश कुमार सरोज,भानू प्रकाश द्विवेदी के साथ तरकुलवा विकासखंड के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ