Ticker

6/recent/ticker-posts

सोनभद्र : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, कोन ब्लॉक में गुरूवंदन व ब्लॉक कार्यकारिणी का निवार्चन संपन्न, रितेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष, दीपमणि त्रिपाठी ब्लॉक महामंत्री निर्वाचित





राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, सोनभद्र ( प्रा.सं.) मुख्यालय से 90 किमी दूर नवगठित विकास खण्ड कोन का निर्वाचन पूर्वनिर्धारित कार्यक्रमानुसार ब्लॉक संसाधन  केंद्र, कोन के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। *कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष अखिलेश 'वत्स' जी, जनपद संयोजक श्री अशोक कुमार त्रिपाठी जी, सहसंयोजक श्री इन्दू प्रकाश सिंह जी, श्रीमती साधना सारंग जी जिला कार्यकारिणी के सदस्यगण तथा ब्लॉक के वरिष्ठ अध्यापकगणों द्वारा माँ सरस्वती, मां भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया गया।
     मंडल अध्यक्ष श्री अखिलेश वत्स ने बताया भारत गुरु- शिष्य परंपरा का राष्ट्र है। यहां सर्वाधिक सम्मान गुरु का है। हम शिक्षकगण का नैतिक कर्तव्य है इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने के संकल्पना को प्राप्त कराना है। महासंघ कर्तव्य व अधिकार की बात करता ही नही अपितु करता है। जिला संयोजक श्री अशोक कुमार त्रिपाठी ने जनपद में महासंघ द्वारा शिक्षक व छात्रहित में किए जा रहे कार्य को विस्तार से बताते हुए आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। महासंघ की महिला टोली से श्रीमती साधना सारंग द्वारा संगठन में महिलाओं की प्रतिभागिता पर चर्चा करते हुए महासंघ द्वारा महिलाओं के लिए विशेष रूप से किए जा रहे कार्य को बताया गया।

    ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन चुनाव पर्यवेक्षक श्री इन्दू प्रकाश सिंह जी व चुनाव अधिकारी श्री गणेश पाण्डेय द्वारा उपस्थित सदस्यों मे से पदानुसार नाम आमंत्रित कर आवश्यकतानुसार चुनाव का कार्यक्रम संगठन के दिशा निर्देशों के क्रम मे पारदर्शिता पूर्वक सम्पन्न कराया गया। नव निर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा श्री इन्दूप्रकाश सिंह द्वारा किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अध्यक्ष - रितेश कुमार जायसवाल जी, महामंत्री - दीपमनि त्रिपाठी जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष -सुनील कुशवाहा जी, उपाध्यक्ष (महिला) - ज्योति गुप्ता,सयुक्त मंत्री(महिला)-दीपिका रजावत, मंत्री(महिला)-काजल राज, उपाध्यक्ष - दिनेश केसरी जी, उपाध्यक्ष - मोहित गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष - अखिलेश कुमार  जी, मंत्री - शिवनिश कुमार जी सहित कार्यकारिणी सदस्य का सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ। साथ ही ब्लॉक संरक्षक श्री शिव प्रसाद विशवकर्मा,श्री मनीष त्रिपाठी व श्री ऋषि नारायण जी मनोनीत किए गए।

    राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एकमात्र निर्विवादित शासन से मान्यता प्राप्त संगठन हैं। संगठन में सदस्य व कार्यकर्ता के महत्व तथा संगठन के रीति नीति को बताया गया। संगठन द्वारा किए जा रहे कार्य सैलरी खाते अभियान, उपार्जित अवकाश (EL) का मानव संपदा में अंकन, पदोन्नति, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण (आकांक्षी जनपद सहित ) , कैशलेश चिकित्सा व अन्य शैक्षिक समस्याओं  के निराकरण हेतु महासंघ के विस्तार बताया गया।  जिले के समस्त उपस्थित कार्यकारिणी द्वारा नव निर्वाचित दायित्वानों को बधाई देते हुए कर्तव्यबोध कराया गया।

       सम्मानित साथीगणों के उत्साह, ऊर्जा, विद्यालय के उपरांत सायं काल तक समर्पण भाव से उपस्थित रहकर प्रदान अपनत्व महासंघ को कार्य करने को सदा प्रेरित करते रहेंगे। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी से गणेश पांडेय, वी के महादेव व महिला मोर्चा से श्रीमती साधना सारंग उपस्थित रहे।  इस अवसर पर नगवा ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य क्रमशः दिलीप पाठक, आंनद देव पाण्डेय, अंकुर सिंह, दिनेश दुबे घोरावल से दिवाकर तिवारी, हिमांशु मिश्र आदि मौजूद थे।  कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश यादव जी द्वारा किया गया। कल्याणमंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में एआरपी नीलमणि मिश्रा जी, एआरपी धर्मेन्द्र प्रसाद जी, संकुल शिक्षक महेंद्र यादव जी, संदीप जायसवाल जी,अविनव कुमार जी, पुष्पेंद्र कुमारजी, अंजनी कुमार द्विवेदी जी, प्रदीप विश्वकर्मा जी, श्याम सुंदर जी, सलिमुल्ला खान जी, सुरेंद्र कुमार जी, देव विश्वकर्मा जी व अन्य शैक्षिक संगठन के पदाधिकारीगण तथा काफी संख्या मे सम्मानित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ