Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश "कानपुर प्रान्त" की टोली ने माननीय सांसदों से की भेंटवार्ता



नई दिल्ली। 26 जुलाई 2023

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश "कानपुर प्रान्त " की टोली ने अपने क्षेत्र के अंतर्गत नई दिल्ली में  दिनांक 25 से 26 जुलाई  दो दिवसीय  प्रवास के दौरान  लोकसभा सांसदों मा० भानु प्रताप वर्मा जी केंद्रीय मंत्री लोकसभा क्षेत्र जालौन, मा० देवेन्द्र सिंह “भोले” जी क्षेत्र अकबरपुर, मा० मुकेश राजपूत जी क्षेत्र फर्रुखाबाद, मा० सत्यदेव पचौरी जी क्षेत्र कानपुर, मा० अनुराग शर्मा जी क्षेत्र झाँसी, मा० सुब्रत राय पाठक जी क्षेत्र कन्नौज, मा० प्रो० रामशंकर कठेरिया जी  क्षेत्र इटावा  तथा राज्य सभा से सांसद मा० गीता शाक्य जी से मिला व संगठन की रीति-नीति एवं छात्र हित, शिक्षा हित व  समाज हित में किये जा रहे संगठन के कार्यों / प्रयासों व गतिविधियों जैसे 1अगस्त 2022 को पूरे भारत में एक दिन में दो लाख से अधिक विद्यालयों में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत माता पूजन एवं सैनिकों , स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान करने , 15 अगस्त 2022 से 26 जनवरी 2023 के मध्य "इण्डिया से भारत की ओर" व्याख्यान कार्यक्रम करना, राष्ट्रीय सेमिनार/संगोष्ठियां आयोजित करना, प्रतिवर्ष 12 जनवरी से 23 जनवरी के दौरान विवेकानंद जयंती से सुभाष चंद्र बोस जयंती तक कर्तव्य बोध दिवस एवम वर्ष प्रतिपदा पर कार्यक्रम, गुरुपूर्णिमा पर गुरुवंद्न कार्यक्रम आयोजित करने, शिक्षक समस्याओं के समाधान हेतु धरना प्रदर्शन करने एवं अन्य सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित करने, संगठन कराए जाने वाले विभिन्न प्रकाशनों एवं अन्य प्रमुख कार्यक्रमों एवं गतिविधियों से अवगत कराया।
पांच सदस्यीय संपर्क टोली में टोली इंचार्ज प्रोफेसर मनोज अवस्थी अध्यक्ष-छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, डॉ संतोष कुमार शुक्ल प्रदेश मंत्री माध्यमिक संवर्ग, श्री श्रीराम शुक्ल प्रदेश उपाध्यक्ष प्राथमिक संवर्ग, श्री प्रदीप तिवारी प्रदेश मंत्री प्राथमिक संवर्ग, श्री बृजेश  श्रीवास्तव प्रदेश मीडिया प्रमुख प्राथमिक संवर्ग मौजूद रहें।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ