Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ झाँसी मण्डल (प्रा०सं०) की ऑनलाइन बैठक गूगल मीट पर सम्पन्न



सदस्यता, संगठन विस्तार, अधिवेशन आदि विषयों पर की गई चर्चा

झांसी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश झाँसी मण्डल (प्राथमिक संवर्ग) की ऑनलाइन बैठक शुक्रवार को रात्रि  9 बजे गूगल मीट पर मण्डल अध्यक्ष अरविंद तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशीय संरक्षक रामलखन भार्गव, प्रदेशीय उपाध्यक्ष प्रताप सिंह कटियार, प्रदेशीय मंत्री प्रदीप तिवारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संचालन प्रदेशीय मीडिया प्रमुख बृजेश श्रीवास्तव ने किया।

प्रदेशीय मंत्री प्रदीप तिवारी ने संगठन की सदस्यता, संगठन का विस्तार व नवंबर माह में प्रस्तावित संगठन के अधिवेशन पर विस्तृत चर्चा की। प्रदेशीय उपाध्यक्ष व सदस्यता प्रभारी प्रताप कटियार ने वर्ष 2023-24 में सदस्यता अभियान को सफल बनाने हेतु सुझाव दिए। बैठक में झाँसी मंडल के तीनों जिलों के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार  रखे व महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मंडल महामंत्री गिरीश श्रीवास्तव ने बैठक में जुड़े पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। मण्डल अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य के उपरांत कल्याण मंत्र के साथ बैठक के समापन की घोषणा की।

बैठक में जनपद जालौन से जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, जिला महामंत्री इलयास मंसूरी, जिला संगठन मंत्री तनवीर अहमद, जनपद ललितपुर से जिलाध्यक्ष  रविकांत ताम्रकार, जिला महामंत्री हरभजन सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, जिला संगठन मंत्री तृप्ति सिंह, जनपद झाँसी से जिलाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, जिला महामंत्री विनय शर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजीव तिवारी, जिला संगठन मंत्री शशिकांत आदि पदाधिकारी रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ