Ticker

6/recent/ticker-posts

भदोही : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद इकाई भदोही की मंडल टोली के साथ समीक्षा बैठक बीआरसी ज्ञानपुर में संपन्न

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद इकाई भदोही की मंडल टोली के साथ समीक्षा बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र ज्ञानपुर में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि विंध्याचल मंडल, मीरजापुर के अध्यक्ष अखिलेश मिश्र 'वत्स' तथा विशिष्ट अतिथि मंडल महामंत्री संतोष सिंह उपस्थित रहे। बैठक में जनपद कार्यकारिणी तथा खंड कार्यकारिणी के साथ महिला संवर्ग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक मुख्यतः शिक्षकों की समस्या, न्याय पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार तथा शैक्षिक सत्र 2022 - 23 के शैक्षिक, सामाजिक कार्यक्रम व सदस्यता का प्रतिवेदन तथा शैक्षिक सत्र 2023 - 24 के कार्यक्रम की कार्ययोजना पर आधारित रही।
    मंडल अध्यक्ष अखिलेश 'वत्स' ने कहा महासंघ के प्रदेश नेतृत्व शिक्षक समस्याओं को गंभीरता से लेते है तथा यथोचित निवारण का सदा प्रयासरत रहते हैं। महासंघ के प्रयास से शिक्षक साथियों को प्रति सेवा वर्ष में प्राप्त होने वाले 1 दिन का उपार्जित अवकाश आज मानव संपदा पर अपडेट किया गया है। महासंघ के प्रयास से ग्रीष्मकालीन कार्य के बदले प्राप्त अवकाश को मानव संपदा पर अपडेट करने के लिए महानिदेशक द्वारा पांचवां अनुस्मारक पत्र भेजा गया है। बीआरसी पर कार्य करने वाले संविदा कर्मियों का स्थानांतरण, जीआईएस का लाभ दिए बिना कटौती का बंद होना, चयन वेतनमान विसंगति आदि कार्य हुए। हमारी शक्ति एकता व समरसता में हैं। हम न्याय पंचायत स्तर पर महासंघ की टोली का गठन कर संगठन को मजबूत बनाएं जिससे शिक्षकों की समस्या का ससमय निवारण कराया जा सके। मंडल महामंत्री संतोष सिंह ने कहा वर्तमान में पदोन्नति व जनपद के अंदर स्थानांतरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण होगी। पुरानी पेंशन बहाली के लिए केंद्रीय नेतृत्व का अभियान जारी है। हम शिक्षक समस्याओं के साथ शैक्षिक परिवेश को महत्व दें। मेरा विद्यालय, मेरा तीर्थ की संकल्पना को पूर्ण करें। 
       बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष धीरज सिंह  ने संगठन के रीति नीति के अनुसार विस्तार को कहा। महिला संवर्ग की अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल ने महिला शिक्षकों की समस्या को रखा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री क्रांतिमान शुक्ला ने किया। 
       बैठक में जिला संगठनमंत्री रितेश तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी/अध्यक्ष ज्ञानपुर प्रतीक मालवीय,कोषाध्यक्ष सुरेश मौर्या,उपाध्यक्ष रुकमणी पांडेय, मनोज सिंह,अभिषेक पाण्डेय, संयुक्त महामंत्री देवेन्द्र विश्वास,मंत्री रत्नाकर रॉय, निशान्त यादव, ब्लॉक अध्यक्ष औराई राज कुमार दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष डीघ मनीष पाण्डेय,ब्लॉक अध्यक्ष सुरियांवा राजीव रतन,ब्लॉक अध्यक्ष भदोही आनन्द सिंह, ब्लॉक महामंत्री ज्ञानपुर अरुण यति,ब्लॉक महामंत्री डीघ भूपेंद्र सिंह,डेविड मौर्या,शिवम श्रीवास्तव,गौरव सिंह,महिला विंग महामंत्री ज्योति वर्मा,रचना गौड, रचना शर्मा,इंदु त्रिपाठी,नीतू पाठक,ऋचा अग्रवाल एवं ब्लॉकों के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ