Ticker

6/recent/ticker-posts

रायबरेली : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न, वीरेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष, संजय कनौजिया जिला महामंत्री निर्वाचित


✍️ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद रायबरेली जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन आज दिनांक 25 जुलाई 2021 को कृपलानी सरस्वती शिशु मंदिर रायबरेली में सम्पन्न हुआ।

✍️ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद रायबरेली जिला कार्यकारिणी के निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ० श्वेता प्रदेश मंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश प्राथमिक संवर्ग तथा निर्वाचन अधिकारी श्री महेश मिश्रा मंडल अध्यक्ष लखनऊ मंडल व सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रीना त्रिपाठी कार्यकारी अध्यक्ष लखनऊ मंडल द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
✍️ जिला कार्यकारिणी रायबरेली के निर्वाचन में श्री भगवती सिंह प्रदेश महामंत्री प्रा०संवर्ग एवं श्री शिव शंकर सिंह संगठन मंत्री प्रा०संवर्ग राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की गरिमामय उपस्थिति रही।
➡️ कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्री संजय कनौजिया एवं सहयोग श्रीमती वंदना द्विवेदी द्वारा किया गया।
🎯🎯राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद रायबरेली कि निर्वाचित जिला कार्यकारिणी;----
🌹संरक्षक - श्री राजेश शुक्ला
🌹जिलाध्यक्ष -श्री वीरेंद्र सिंह 
🌹जिला महामंत्री - श्री संजय कनौजिया
🌹कार्य०अध्यक्ष - श्री संजय कुमार सिंह
🌹कोषाध्यक्ष - श्री राजेश कुमार मौर्या
🌹जिला संगठन मंत्री - मधुकर सिंह
🌹मीडिया प्रभारी - श्री जयकरन जी
🌹सह-मीडि०प्रभारी- श्री शाश्वत बाजपेई
🌹वरिष्ठ उपाध्यक्ष - श्री वीरेंद्र चौधरी
🌹उपाध्यक्ष - श्री दुर्गेश सिंह
🌹उपाध्यक्ष - श्रीमती सुनीता चौधरी
🌹उपाध्यक्ष - श्रीमती पुष्पलता पाण्डेय
🌹जिला आडीटर - श्री अनुराग प्रतापसिंह
🌹मंत्री - श्री संदीप कुमार सिंह
🌹मंत्री - श्रीमती प्रतिमा सिंह
🌹मंत्री - श्रीमती शशी देवी
🌹मंत्री - श्री वेदप्रकाश यादव
🌹 संयुक्त महामंत्री - श्री हरिओम यादव
🌹 संयुक्त मंत्री - श्रीमती वंदना द्विवेदी
🌹संयुक्त मंत्री - श्री आशुतोष मौर्य
🌹संयुक्त मंत्री - श्री अनुपम त्रिपाठी
🌹प्रचार मंत्री - श्री अनूप सिंह
🌹प्रचार मंत्री - श्री शैलेंद्र कुमार
♦️♦️ आज के कार्यक्रम में निम्नलिखित ब्लॉकों में संयोजक नियुक्त किए गए:----
🌹श्री अनुराग मिश्रा - संयोजक डीह
🌹श्री हरवंश सिंह - सह संयोजक डीह
🌹श्री अशोक मौर्या - संयोजक छतोह
🌹श्री संजय सिंह - संयोजक डलमऊ
✍️🔥 निर्वाचन कार्यक्रम के पश्चात निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन की शपथ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री श्री भगवती सिंह द्वारा दिलायी गयी
✍️ श्री शिव शंकर सिंह निवर्तमान जिलाध्यक्ष /प्रदेश संगठन मंत्री ने जनपद रायबरेली में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के गठन से लेकर किए गए संघर्ष व विकास यात्रा का विश्लेषण करते हुए विगत 11 वर्षों में संघर्ष के साथी रहे सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
🎯🎯 इस अवसर पर जनपद रायबरेली में शिक्षक समाज के भीष्म पितामह पूर्व जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री संत बक्श सिंह जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री शीतला वक्त सिंह जी एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद रायबरेली को एक पहचान दिलाने वाले संस्थापक सदस्य पूर्व अध्यक्ष श्री हरि सिंह जी ने भी अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
📌📌 कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह ने आज के कार्यक्रम के प्रति सभी का आभार प्रदर्शन किया।
🌳🌳 अंत में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह ने उपस्थित समस्त गणमान्य अतिथियों एवं शिक्षक /शिक्षिकाओं को आश्वस्त किया कि संगठन उनके मान सम्मान स्वाभिमान की सुरक्षा संरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा करते हुए जनपद में अपनी विशिष्ट पहचान को कायम रखने का पूर्ण प्रयास करेगा।
 
✍️अंत में -- कलम------
कोई चलता पदचिन्हों पर, कोई पदचिन्ह बनाता है ,
बस वही सूरमा वीर पुरुष ,दुनिया में पूजा जाता है l
देता संघर्षो को न्योता, मानवता की खातिर जग में ,
ठोकर से करता दूर सदा, जो भी बाधा आती मग में ,
जो दान रक्त का देकर भी,अपना कर्तव्य निभाता है ।
          🔥मधुकर सिंह🔥
      🔥जिला संगठन मंत्री🔥
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश
           🌳जनपद - रायबरेली🌳
जय शिक्षक।  जय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ।


🤝🤝🤝🤝🤝🤝🤝🤝🤝🤝



























एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ