Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ0प्र0 जनपद इकाई जालौन की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, 24 पदाधिकारियों की घोषणा के बाद दिये गए मनोनयन पत्र


उरई (जालौन) 08 मार्च 2020| नगर शिक्षा संसाधन केन्द्र उरई में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद जालौन की मासिक बैठक संगठन के संस्थापक सदस्य नरेन्द्र सिंह राजावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक मे महासंघ द्वारा चलाये जा रहे महात्वपूर्ण कार्यक्रम 'बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ' एवं 'कर्तव्य बोध' के सम्बन्ध मे अगामी माह अप्रैल 2020 में जिला स्तर पर करने के साथ ही सेवानिवृत होने वाले समस्त शिक्षकों का सम्मान समारोह की रूपरेखा पर चर्चा की गयी। महासंघ के विभिन्न ब्लाक इकाइयों द्वारा गोद ली गयी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के आशय से इसी कार्यक्रम मे जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुये निशुल्क शिक्षा की व्यावस्था कि जानी है।
महत्वपूर्ण एजेंण्डे के रूप मे जिला कार्यकारिणी का विस्तार, ब्लाक अथवा नगर क्षेत्र से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से निम्नलिखित नाम के साथ अंकित पद पर चयन/ मनोनयन किया गया।
सरंक्षक मण्डल मे श्री नरेन्द्र सिंह राजावत, मजरूल हसन, अखिलेश अवस्थी, जिला संयुक्त महामंत्री पद पर अरविन्द कुमार स्वर्णकार,  वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उपेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर अयूब खान, रमाकान्त व्यास, मनोज बाथम, अजहर अंसारी, सरला कुशवाहा, मंत्री पद पर राजा सिंह यादव, इनमुल्ला अन्सारी, रामजी नायक, राजेन्द्र सिंह यादव, संजीव गुर्जर, जिला प्रवक्ता पद पर अशोक सिंह राजावत, ऑडिटर पद पर अखिलेश कुमार खरे, संयुक्त मंत्री पद पर वेद व्यास, महेन्द्र श्रीवास्तव, ऋषि बुधौलिया, सलिल कान्त श्रीवास, सीमा सिंह, सदस्यता प्रमुख पद पर रियायत बेग, संघर्ष समिति के अध्यक्ष के पद पर राजदेवर का मनोनयन किया गया। समस्त पदाधिकारियों का चयन मनोनयन संगठन की रीति-नीति एवं प्रकिया के तहत सदन मे सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के क्रम किया गया। समस्त मनोनीत पदाधिकारियों से शिक्षक हित, समाज हित, संगठन हित एवं शिक्षा हित मे कार्य करते हुये संगठन को गतिशीलता प्रदान करने की अपेक्षा की गयी। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, जिला महामंत्री इलयास मंसूरी, जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, जिला संगठन मंत्री तनवीर अहमद, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, अरुण पांचाल, श्यामजी गुप्ता, जावेद खान, राजेश गुप्ता, राजकुमारी बुंदेला, धीरेंद्र त्रिपाठी, जमीपाल सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, संतोष विश्वकर्मा, शैलेन्द्र वर्मा, अरविंद निरंजन, कृष्णगोपाल, हरीमोहन यादव, आशीष कुमार, गुलजार आलम, विवेक अवस्थी, रामप्रकाश सोनी, जितेंद्र यादव, दशरथ पाल, अनिल कुमार, साकेत सेठ, कल्यान सिंह यादव, के के गुप्ता आदि पदाधिकारी व शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।













एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ