Ticker

6/recent/ticker-posts

कोंच : 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' एवं 'कर्तव्य बोध' गोष्ठी का हुआ आयोजन


कोंच(जालौन)14 फरवरी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक व नगर इकाई कोंच द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' एवं 'कर्तव्य बोध' गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता   ऐडेड संवर्ग के जिला कोषाध्यक्ष बृन्दावन त्रिपाठी ने की व संचालन बेसिक संवर्ग के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य ऋषि बुधौलिया जी ने किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला महामंत्री इलयास मंसूरी, जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, ब्लॉक कदौरा के वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश अवस्थी, ऐडेड संवर्ग के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा व ऐडेड संवर्ग की महिला उपाध्यक्ष सीमा सिंह रहीं। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह चौहान व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ऐडेड संवर्ग के जिला कोषाध्यक्ष बृन्दावन त्रिपाठी व जिला महामंत्री इलयास मंसूरी द्वारा माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया।जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने अपने उद्दबोधन में कहा कि  "बेटियों का जन्म अभिभावक उत्सव की तरह मनाए बेटियो सम्मान समाज स्वयं करने लगेगा।" 
जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने कहा  कि "देश की संस्कृति को बचाने के लिए शिक्षा, शिक्षक और बालको को स्वालम्बी बनाना होगा।"

जिला कोषाध्यक्ष राकेश ने विचार व्यक्त करते हुए कहा "जिस देश के निवासी शिक्षक का सम्मान नही करते उस देश का इतिहास उज्जवल नहीं होता।"
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों व वक्ताओं ने भी 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' एवं 'कर्तव्य बोध' विषय पर अपने अमूल्य विचार व सुझाव साझा किए। 
 तत्पश्चात ब्लॉक इकाई कोंच के विस्तार की घोषणा करते हुए जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने प्रियंका चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर, पूनम गुप्ता को संयुक्त मंत्री पद पर, ज्ञानेश कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष पद पर, उपेन्द्र कुमार को संयुक्त महामंत्री पद पर मनोनयन का पत्र दिया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक जालौन इकाई के संरक्षक राजेन्द्र सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, ब्लॉक संगठन मंत्री अभिषेक पुरवार, कदौरा ब्लॉक इकाई के संरक्षक राज देवर, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमाकान्त व्यास, ब्लॉक संगठन मंत्री महिला अनुराधा चौधरी, नदीगांव ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष विनय मिश्रा, ब्लॉक मंत्री पंकज झा, ब्लॉक संगठन मंत्री दशरथ सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कोंच जितेंद यादव, ब्लॉक महामंत्री अतुल सोनी, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष राजपाल निरंजन, ब्लॉक कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार, ब्लॉक संगठन मंत्री राजकुमारी बुंदेला, नगर अध्यक्ष कोंच राघवेंद्र शर्मा, नगर महामंत्री विनय बाथम, नगर संगठन मंत्री फीरोज अली शाह, के के यादव, अतुल कुमार, अतुल कुमार निरंजन, अरविन्द स्वर्णकार, रामजी नायक, रामराजा, अखिलेश कुमार, उपेन्द्र कुमार, अरुण कुमार निरंजन, संजय निरंजन, देवेश कुमार शर्मा, दिलीप कुमार, प्रियंका पटेल, संध्या श्रीवास्तव, राकेन्द्रश्री, रौली निरंजन, दीपा सिंह, आराधना दीक्षित, फरजाना, सुधीर कुमार दीक्षित, रामकृष्ण त्रिपाठी, शिवकांत दुबे, दीपमाला, गीता कुशवाहा, मीरा पाटकर, उषा देवी, सोनिया गुप्ता, मनोज कुमार निरंजन, आशीष श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, कमल कांत गुप्ता, शमा बानो, नीतू कुशवाहा, सुनील कुमार आदि शिक्षक व शिक्षिकायें मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ