◾किसी भी सेवारत शिक्षक की सेवा समाप्त नहीं होने देंगे
◾अध्यादेश लाकर शिक्षकों को तत्काल राहत प्रदान करे केंद्र सरकार
उरई (जालौन) : 02 जून। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद इकाई जालौन की बैठक प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह की विशेष उपस्थिति में स्टेशन रोड स्थित भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा, उरई के कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने की और संचालन जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि टीईटी प्रकरण से संबंधित समीक्षा याचिका पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के हालिया निर्णय से देशभर के लाखों शिक्षकों में व्यापक असंतोष एवं गंभीर मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई है, जो वर्षों से समर्पण एवं निष्ठा के साथ विद्यालयों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आगामी संसद के मानसून सत्र में उपयुक्त अध्यादेश अथवा विधायी संशोधन लाकर प्रभावित शिक्षकों को तत्काल राहत प्रदान करने हेतु आवश्यक कदम उठाना चाहिए। ऐसा कदम शिक्षकों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में निरंतरता एवं स्थिरता सुनिश्चित करेगा।
प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि यदि लाखों पीड़ित शिक्षकों को समय रहते राहत प्रदान नहीं की गई, तो संगठन उनके अधिकारों एवं आजीविका की रक्षा हेतु आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। संगठन को आशा है कि सरकार के सकारात्मक एवं सक्रिय हस्तक्षेप से ऐसी स्थिति उत्पन्न होने से बचा जा सकेगा।
जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने संगठन की एकजुटता और अनुशासन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन में संविधान से बढ़कर कुछ नहीं है और समस्त पदाधिकारियों को संगठन के संविधान के अनुसार दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने शिक्षकों की ज्वलंत समास्याओं पर चर्चा की एवं समस्याओं के निराकरण की रणनीति बनाई।
बैठक को जिला संघर्ष समिति अध्यक्ष राज देवर, जिला संगठन मंत्री एडेड संवर्ग विकास कुमार सिह, जिला प्रवक्ता एडेड संवर्ग सलिल कांत श्रीवास, नगर अध्यक्ष जालौन हिमांशु पुरवार, एडेड संवर्ग के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष डकोर अमित यादव ने भी संबोधित किया।
बैठक में तनवीर अहमद (जिला संगठन मंत्री), सरला कुशवाहा (जिला महिला उपाध्यक्ष), मु० अय्यूब (जिला उपाध्यक्ष), राज देवर (जिला संघर्ष समिति अध्यक्ष), महेंद्र श्रीवास्तव (जिला संयुक्त मंत्री), इनामउल्ला अंसारी (जिला संयुक्त मंत्री), उपेन्द्र शर्मा (जिलाध्यक्ष एडेड संवर्ग) अरविन्द तोमर (जिला महामंत्री एडेड संवर्ग), संजीव सिंह गुर्जर (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडेड संवर्ग), सलिल कांत श्रीवास (जिला प्रवक्ता एडेड संवर्ग), योगेन्द्र प्रताप सिंह (जिला सदस्यता प्रभारी एडेड संवर्ग), राजेन्द्र यादव (जिला मंत्री), अरविन्द स्वर्णकार (जिला संयुक्त महामंत्री), दीपक कुमार (जिला मीडिया प्रभारी), रियायत बेग (जिला सदयता प्रमुख), राघवेंद्र यादव (ब्लॉक अध्यक्ष कुठौंद), विनय मिश्रा (ब्लॉक अध्यक्ष नदीगांव), उमेश कुमार (ब्लॉक अध्यक्ष महेवा), रामराजा जादौन (ब्लॉक महामंत्री नदीगांव), अरविन्द निरंजन (ब्लॉक महामंत्री डकोर), अभिषेक पुरवार (ब्लॉक महामंत्री जालौन), विजय तिवारी (ब्लॉक महामंत्री कदौरा), वृन्दावन त्रिपाठी, , शकील मु० अंसारी, नवनीत श्रीवास्तव, मुहम्मद अजीज, आलोक गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह, मुहम्मद खालिद, सत्य नारायण, हरगोविंद सिंह, कप्तान सिंह, शिवकुमार शाक्यवार, भगवती, विनीत श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, दशरथ सिंह, पवन कुमार वर्मा, प्रतिभा श्रीवास्तव, धीरेन्द्र त्रिपाठी, विवेक अवस्थी, ज्ञानेंद्र मोहन सिंह, राजेन्द्र सिंह सेंगर, अवधेश श्रीवास्तव, श्रीबाबू, दिलीप कुमार, पवन कुमार प्रजापति, शेख इस्हाक, दीपिका चौहान, अतुल कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश आदि शिक्षक मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ
शिकायत या सुझाव के लिये 9793252280 पर कॉल या मैसेज करें