Ticker

6/recent/ticker-posts

देवरिया : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक गौरीबाजार कार्यकारिणी का हुआ गठन


दिनांक 29 सितम्बर, 2023 दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक गौरीबाजार इकाई के कार्यकारिणी का गठन बीआरसी परिसर में सैकड़ों शिक्षकों के उपस्थिति में किया गया। सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से उनके पद पर मनोनीत किया गया।

श्री मनोज सिंह को संयोजक,श्री मार्कण्डेय,राकेश सिंह,ऋषि राय,डॉ.विनायक मिश्रा,विजय कुमार व राम बहादुर सिंह को सह- संयोजक,श्री अमित राज को ब्लॉक मीडिया प्रभारी, विभव पाठक व रामेश्वर कुमार यादव को सह मीडिया प्रभारी,श्री नुरुल इस्लाम को सदस्यता प्रमुख तथा श्री आदित्य विक्रम सिंह,अभयेन्द्र कुमार एवं रतीश मोहन सिंह को सह सदस्यता प्रमुख पद पर मनोनीत किया गया।
 

संरक्षक मण्डल में श्री राजकिशोर सिंह,बालयोगेश्वर उपाध्याय एवं प्रकाश राव मनोनीत किए गए। 
महिला कार्यकारिणी में श्रीमती रीना सिंह,गुंजा गुप्ता,शालिनी तिवारी व सुमन जायसवाल को मनोनीत किया गया। 
 ब्लॉक कार्यसमिति के सदस्य पद पर श्री बृजेश कुमार द्विवेदी,संजय यादव,रामप्रवेश व ओंकार यादव को मनोनीत किया गया।

सभी पदाधिकारियों को उनके पद एवं कर्तव्य निर्वहन हेतु शपथ दिलाई गई। 

कार्यक्रम का संचालन आशुतोष नाथ तिवारी ने किया।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देवरिया के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द ने कहा कि- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षा एवं शिक्षक हित में देशभर में कार्यरत सर्वाधिक महत्वपूर्ण शिक्षक संगठन है।शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए जिले से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन की इकाई का सक्रिय होना आवश्यक है।वर्तमान में जिले का एकमात्र ऐसा संगठन है जो शिक्षक हित के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

शिक्षक नेता विवेक मिश्र ने कहा कि- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है जिसका सारा श्रेय जिले के सभी शिक्षक साथियों का है,जिन्होंने महासंघ को भरपूर स्नेह और समर्थन दिया है।महासंघ ऐसे ही अनवरत कार्य करता रहेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि शिक्षक, शिक्षामित्र,अनुदेशक और बेसिक शिक्षा से जुड़े हुए हर वर्ग को उसका खोया हुआ मान-सम्मान वापस मिले।

आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देवरिया में लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थापित करने के लिए आया है।महासंघ अनुभव के साथ साथ युवा जोश से परिपूर्ण विविधता के साथ देवरिया जिले का सर्वोत्तम संगठन बन चुका है।शिक्षक समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सदैव स्वतः संज्ञान लेते हुए शिक्षकों के कार्यों को प्राथमिकता दी है।

इसके अलावा कार्यक्रम को *सुरेन्द्र देव मिश्र,राजकिशोर सिंह,अभिनंदन यति,मदन पटेल ने संबोधित किया।*

कार्यकारिणी गठन के दौरान *जिला कोर समिति के सदस्यों में-प्रमोद कुशवाहा,अशोक तिवारी,आशुतोष मिश्र, शशांक कुमार,नर्वदेश्वर मणि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी,अभिषेक जायसवाल, रजनीकांत त्रिपाठी,ज्ञानेश यादव,शिखर शिवम त्रिपाठी व वागीश दत्त* उपस्थित रहे।

*कार्यक्रम में देवरिया सदर,बैतालपुर,भलुअनी,रुद्रपुर,बरहज,देसही देवरिया, तरकुलवा,पथरदेवा,लार, बनकटा,सलेमपुर,भटनी,रामपुर कारखाना ब्लॉकों के सभी पदाधिकारीगण यथा- संयोजक,सह संयोजक, मीडिया प्रभारी,सह मीडिया प्रभारी,सदस्यता प्रमुख व सह सदस्यता प्रमुख उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राज किशोर सिंह,बाल योगेश्वर उपाध्याय,प्रेमप्रकाश राव संजय कुमार सिंह,अम्बरीश राय,राम प्रताप रंजन,नवीन प्रताप सिंह,पौहारी शरण दूबे,विनीत पाण्डेय,शशांक शेखर सिंह,बृजमोहन,अजीत यादव,दिलीप,दुर्गेश सिंह,अरविंद कुमार,श्रीप्रकाश सरोज,चंद्र भूषण,अमितेंद्र प्रताप,ईश्वर दयाल,अरविंद कुमार,अविनाश मणि,मनोज त्रिपाठी,शशांक शिन्हा,नवनीत कुमार,अतुल कुमार,पूनम सिंह,सरिता यादव, अनुपमा,निमिषा,सुमन सिंह रामप्रताप रंजन,अमृतांजय कुमार चंद,अमित राज,रामप्रवेश,बृजेश कुमार द्विवेदी,मोहम्मद नूरुल इस्लाम,सुधांशु उपाध्याय,शशि प्रभा यादव,निमिषा यादव,अनुपमा यादव, आराधना,माला शाही,शालिनी तिवारी,संजू,सुमन सिंह,प्रीति कनौजिया,अंजू सिंह,अनीता यादव,सुमन जायसवाल,अलका निषाद,सरिता यादव,पूनम सिंह, चारुल गुप्ता,सीमा मालवीय, शिल्पी गोंड,रश्मि श्रीवास्तव, बीपीएन सिंह,सुधाकर मिश्र,प्रहर्ष श्रीनेत,छोटे लाल,दीनानाथ मौर्य, गजाला अशरफ,निकिता भारद्वाज,सरोज कुमारी,प्रवीन चौधरी,दीपक सिंह श्रीनेत,प्रमोद यादव,राजकुमार,भगवान सिंह,दीपक मिश्रा,गोपाल चौबे,आदित्यांशु,अमित सिंहश्रीनेत,प्रदीप कुमार गोंड,अरुण कुमार शर्मा,बृजेश कुमार,हीरालाल सिंह,रूपेश विश्वकर्मा,अमित कुमार,रवि रंजन कुमार,संदीप राय,दीपक शर्मा, विनय कुमार सिंह,नित्यानंद सिंह,अजमत अली,संजय पाण्डेय,पद्माकर मिश्र,अजय कुमार,रवि नारायण शर्मा,संदीप कुशवाहा,अंकित चतुर्वेदी,राजू प्रसाद,अशोक,रवि प्रकाश,श्रवण कुमार,दुर्गेश कुमार सिंह,मिथिलेश कुमार सिंह,बृजमोहन कुमार,दिलीप कुमार,अरविंद कुमार,विवेक पाण्डेय,गगनदीप पांडेय,धर्म प्रकाश सिंह,सत्य प्रकाश सिंह,मनोज कुमार उपाध्याय,चंद्र भूषण,आनंद कुमार सिंह,गोपेश त्रिपाठी,दीपक कुमार द्विवेदी,तारकनाथ यादव,अमित सिंह,राहुल तिवारी,आशुतोष मणि,राजन पासवान,अजमत अली,फूलबदन, रामसेवक,देवानंद,सद्दाम हुसैन,अभिषेक कुशवाहा,दीपक कुमार जायसवाल,डॉ.आनंद तिवारी,चंद्रदेव कुमार,विवेक वर्मा,दुर्गेश तिवारी,पवन शर्मा,इकरामुद्दीन अंसारी,वरुण द्विवेदी,प्रिंस सिंह,शैलेश कुमार,मुकेश,रवि नारायण,कमलेश निषाद,रत्नाकर सिंह,विवेक मणि,प्रवीण यादव,कौशल सिंह, सुनील यादव,अमितोष सिंह,रंगेश प्रजापति ,हेमंत सिंह, श्रीकांत, रवि उपाध्याय ,अश्विनी यादव ,अनूप सिंह गौरव द्विवेदी ,शरद कुमार, रंगेश ,राजेश यादव, विवेक गौतम, राम गोपाल यादव अभय यादव ,संतोष त्रिपाठी ,संतोष कुमार ,विवेक वर्मा, संतोष ,दिलीप कुमार प्रदीप गौड़ ,प्रियांशु, हरि ओम, राकेश मिश्रा, श्रीमती दुर्गाआदि शिक्षक/शिक्षिका/अनुदेशक,शिक्षामित्र समेत गौरीबाजार के सैकड़ों शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ