Ticker

6/recent/ticker-posts

झाँसी : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मनाया आजादी के अमृत महोत्सव का समापन समारोह

प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 के अध्यक्ष संजीव तिवारी को उनके झांसी के शिक्षक साथियों के साथ संगठन की सदस्यता ग्रहण की 

झाँसी। 18 सितम्बर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने एक अगस्त को पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। दतियागेट सरस्वती शिशु मंदिर में महासंघ ने गुरूवंदन का कार्यक्रम और अमृत महोत्सव का समापन समारोह मनाया।
          कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सहप्रांत प्रचारक रमेश जी रहे ।सहप्रांत प्रचारक रमेश जी ने भारत के प्राचीन गौरव और स्वाभिमान के विषय में बताया। आज अमृत महोत्सव के द्वारा शहीदों को याद करने की आवश्यकता क्यों हैं एक शिक्षक गुरू कैसे समाज को दिशा देता है प्रांत प्रचारक जी ने शिक्षकों को उद्बोधन में यह बात कही।
      कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मातादीन द्विवेदी के रुप में महासंघ की शिक्षकों के बीच क्या भूमिका है बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संरक्षक रामलखन भार्गव जी ने की।
      कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 के अध्यक्ष संजीव तिवारी को उनके झांसी के शिक्षक साथियों के साथ संगठन की सदस्यता ग्रहण करायी गयी।प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा संगठन में आये संजीव तिवारी जी को संगठन का नवीन कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया।
        आभार  जिलाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में संजीव रावत, भूपेंद्र व्यास, हेमंत खरे, मनोज यादव, सुवर्णा आठवले, रंजना वर्मा, अर्चना बाजपेई, अलका खरे, सुमन पस्तोर, प्राची वर्मा, महामंत्री विनय शर्मा संजीव वुधौलिया महेंद्र वर्मा, शशिकांत चतुर्वेदी, अतुल गौर, प्रमेंद्र शर्मा, दिलीप शर्मा, कृष्णकांत, सलिल जैन  ने प्रतिभाग किया।












एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ