Ticker

6/recent/ticker-posts

मीरजापुर : शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के दौरान शैक्षिक महासंघ की जमालपुर इकाई का गठन संपन्न


मीरजापुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वधान में शिक्षक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन जमालपुर बीआरसी पर शनिवार को आयोजित किया गया। इस दौरान इंडिया से भारत की ओर अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन मे बतौर मुख्य अतिथि  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक एवं पूर्णकालिक समाजसेवी श्री कमलेश जी तथा समाजसेवी श्री निहाल सिंह जी  खंड शिक्षा अधिकारी जमालपुर डॉक्टर अरुण सिंह जी तथा महासंघ के मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्र वत्स ने कहाकि हमे अपनी पुरानी सभ्यता और संस्कति को जीवंत बनाते हुए अपने दायित्वों का कुशल निर्वहन करना है और बुनियादी शिक्षा के नित निरंतर प्रगति के लिए सतत प्रयत्न करना है। जिला संयोजक राजनाथ तिवारी ने कहाकि इंडिया से भारत की ओर की संकल्पना को साकार करते हुए हमे नये युग की तकनीकी के साथ अपने संस्कृतियो को याद रखना है और उनको ही आत्मसात करने है। 
    इस अवसर पर महासंघ की ब्लॉक इकाई जमालपुर के कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।  सूर्यकेश आनन्द को संयोजक, सरिता राय को सहसंयोजक, आलोक मिश्रा को सहसंयोजक, जितेन्द्र शर्मा को सह संयोजक, रजनीश चर्तुवेदी को सह संयोजक, त्रिलोकी सिंह को सहसंयोजक बनाया गया। सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और संगठन मे निष्ठापूर्वक दायित्व निर्वहन की अपेक्षा की गयी।  राजनाथ तिवारी जिला संयोजक एवं अखिलेश 'वत्स' मंडल अध्यक्ष, शशांक कुमार पाण्डेय (शेखर) जिलाध्यक्ष वाराणसी का जमालपुर के नवनियुक्त कार्यकारिणी द्वारा स्वागत किया गया। 
 जिला सह संयोजक राकेश मौर्या, अनिल प्रकाश द्विवेदी, त्रिभुवन नाथ सिंह, शिवाकांत दीक्षित, धनन्जय पाण्डेय, सुनील कुमार मिश्र, निरूपमा पाण्डेय, सोनी कुशवाहा, सत्यव्रत सिंह चन्देल, विनीता शर्मा, मनोज कुमार, सोनल शर्मा, राजेश लाल श्रीवास्तव, अजय वर्मा, मनोहर भारती, सुरेन्द्र सिंह, विजय लक्ष्मी, महेन्दर कुमार, शतीश सिंह, शैलेन्द्र पाण्डेय,श्री कान्त पाण्डेय, सूर्य नारायण सिंह, सुभाष सिंह, कृष्ण प्रकाश त्रिपाठी सहित विकास खंड के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ