Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की दो दिवसीय समीक्षा व योजना बैठक 06 व 07 अगस्त 2022 को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम आजाद तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ में हुई।



06 अगस्त 2022 को बैठक का शुभारंभ अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ(ABRSM) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय महेंद्र कपूर जी द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर  किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय प्रभारी माननीय महेन्द्र कुमार जी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मला यादव जी, प्रदेश महामंत्री डॉ ऋषिदेव त्रिपाठी जी सहित सभी पदाधिकारी  उपस्थिति रहे।

 बैठक के पहले सत्र में पूरे प्रदेश के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों व तकनीकी संस्थाओं में वृहद स्तर पर गुणवत्तापूर्ण समारोहों के आयोजन, सेमिनार में चर्चाओं के विषय सहित वक्ताओं की संख्या पर चर्चा की गई।
 
दूसरे सत्र में संगठन के विस्तार, सदस्यता व शिक्षक समस्याओं के निस्तारण सहित आगामी कार्यक्रमों के संबंध में माननीय महेंद्र कुमार जी ने सब का मार्गदर्शन किया।

अगले दिन 07 अगस्त 2022 को प्राथमिक व माध्यमिक संवर्ग की समीक्षा व योजना बैठक हुई। जिसमे पूरे उतर प्रदेश के प्रदेश पदाधिकारियों व सभी 18 मंडलों के मंडल अध्यक्ष/मंत्री/संयोजक ने प्रतिभाग किया।

महेन्द्र कुमार जी ने उत्तर प्रदेश में स्कूली शिक्षा के विद्यालयों में हुए अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ(ABRSM) ने पूरे देश भर में लगभग एक लाख सत्तर हजार से अधिक विद्यालयों में अमृत महोत्सव समारोह आयोजित कर स्वतंत्रता के बलिदानी वीर-वीरांगनाओं को नमन किया। इसी के निमित्त उत्तर प्रदेश में भी लगभग 64 हजार विद्यालयों में अमृत महोत्सव समारोह आयोजित कर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों का समारोहपूर्वक अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने अमृत महोत्सव के माध्यम से प्रत्येक गांव, बस्ती-उपवस्ती, न्याय पंचायत, विकास खण्ड, जिलों से लेकर प्रदेश के कोने कोने तक गए व सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और मजबूत किया। स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा नैतिक जीवन मूल्यों के लिए जो त्याग-तपस्या-बलिदान किया गया उसे हमारे कार्यकर्ताओं ने जन-जन तक पहुंचाने का एतिहासिक कार्य किया है।

 राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश शास्वत जीवन मूल्य, गुरु वंदन, भारत गौरव दिवस, कर्तव्य बोध कार्यक्रम, मेरा विद्यालय-मेरा तीर्थ आदि कार्यक्रमों व शैक्षिक उन्नयन गोष्ठियों के माध्यम भारतीय सांस्कृतिक विरासत के पुनर्जागरण का एतिहासिक कार्य कर रहा है। अमृत महोत्सव इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

बैठक के द्वितीय सत्र में शैक्षिक समस्याओं पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि सभी संवर्गों के प्रांतीय पदाधिकारी शिक्षक  समस्याओं का संकलन कर उनके प्रस्तुतीकरण का ड्राफ्ट तैयार करेंगे फिर उनके समाधान हेतु शिक्षा विभाग व सरकार से वार्ता की जाएगी।

 बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए माननीय महेन्द्र कपूर जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री(ABRSM) ने कहा कि पूरे देश में अमृत महोत्सव आयोजन ने लगभग एक लाख सत्तर हजार की संख्या पार कर ली है। यह सब आप सभी के सहयोग व समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी संवर्गों को एतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। साथ ही नवंबर माह में कर्नाटक की राजधानी बंगलौर में आयोजित होने वाले अखिल राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ(ABRSM) के राष्ट्रीय अधिवेशन पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

डॉ निर्मला यादव जी के अध्यक्षीय उद्बोधन के पश्चात बैठक का समापन कल्याण मंत्र से हुआ। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ ऋषिदेव त्रिपाठी जी ने किया।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष(ABRSM) भगवती सिंह जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पवन शंकर दीक्षित जी, माध्यमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सिंह, प्रदेश महामंत्री आशीष मणि त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अरुण शुक्ला, संगठन मंत्री सुरेंद्र प्रकाश भटनागर, प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह जी,  कार्यकारी अध्यक्ष मातादीन दिवेदी जी, संगठन मंत्री शिवशंकर सिंहजी सहित विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।














एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ