Ticker

6/recent/ticker-posts

शैक्षिक महासंघ राज्य मीडिया टोली की बैठक हुई, "आज का युग मीडिया का युग है"- दर्शन भारती


मथुरा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ की गूगल मीट पर शनिवार को देर रात्रि आयोजित बैठक में प्रदेश मीडिया टोली को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता दर्शन भारती, राष्ट्रीय सह संयोजक, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने कहा कि आज का युग मीडिया का युग है। मीडिया हर कार्य को गति देता है। मीडिया के माध्यम से अपने विचारों का प्रचार-प्रसार अच्छे ढंग से कर सकते हैं।
          राष्ट्रीय सह संयोजक दर्शन भारती द्वारा प्रिंट, इलेक्टॉनिक एवं सोशल मीडिया टीम को सशक्त बनाने, राज्य स्तर पर मीडिया टोली का विस्तार करने हेतु दस से पंद्रह सदस्यों की टोली गठित करने, प्रदेश टोली सदस्यों के मध्य  कार्य विभाजन करने एवं जिला स्तर पर 15 दिन में मीडिया टोलियों का गठन कर सूची भेजने के भी निर्देश दिए गए। 
      बैठक में राष्ट्रीय सह संयोजक मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा राज्य मीडिया टोली के कार्यों प्रिंट मीडिया, इलैक्ट्रोनिक मीडिया, सोशल मीडिया, फेसबुक पेज, वेबसाइट आदि कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए मीडिया टोली के सदस्यों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
           निर्मला यादव, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उ०प्र० ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आज की बैठक का जो उद्देश्य था वह पूरा हुआ है। कार्य विभाजन कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता और रुचि के अनुसार किया जाएगा। 
           बैठक की अध्यक्षता निर्मला यादव, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उ०प्र० ने, धन्यवाद ज्ञापन ऋषिदेव त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उ०प्र० ने एवं संचालन मुकेश शर्मा, सदस्य, राज्य मीडिया प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उ०प्र० द्वारा किया गया।  
         बैठक का समापन आशीष मणि त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उ०प्र० माध्यमिक संवर्ग द्वारा कल्याण मंत्र के साथ किया गया।
          ऑनलाइन बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उ०प्र० के कोषाध्यक्ष एवं राज्य मीडिया प्रकोष्ठ के सदस्य पवन शंकर दीक्षित, सदस्य गण मुकेश शर्मा, आशीष मणि त्रिपाठी, बृजेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ