Ticker

6/recent/ticker-posts

मथुरा : वृक्षारोपण महाअभियान में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया वृक्षारोपण


मथुरा। वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए रविवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मथुरा के द्वारा सार्वजनिक स्थानों मंदिर, विद्यालय, कॉलोनियों और घरों पर 101 पेडों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।  
          वृक्षारोपण महाअभियान पर पुष्पांजलि द्वारिका कॉलोनी स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में आंवला, बेलपत्र, सहजन, कंजी, अर्जुन, नीबू आदि के 11 पौधों रोपित वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। गंगा सिटी कॉलोनी में 40 पेड़ लगाये गये। इस अवसर पर मुकेश शर्मा जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने कहा कि वृक्षारोपण महाअभियान का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेड़ हमें जीवन देता है इसलिए सभी से अपील करता हूं कि वर्ष में अपने जन्मदिवस पर अथवा अपने परिवारिजनों के जन्मदिवस पर एक वृक्ष अवश्य लगाएं और उनका पालन पोषण एवं संरक्षण अवश्य ही करें।
          जय वीर सिंह संरक्षक ब्लॉक छाता ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण केवल एक दिन में नही हो सकता है। लगातार पर्यावरण को बचाने के लिए, प्रदूषण मुक्त रखने के लिए प्रतिदिन, प्रतिक्षण हम सबको सचेत और सजग रहना होगा। वीरेंद्र सिंह संयुक्त महामंत्री छाता ने कहा कि पर्यावरण को बचाएँगे तभी मानवता और जीवन इस ब्रह्माण्ड में बचेगा।
         इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मथुरा की ओर से मंदिर पर आयोजित हवन में शामिल होने वाले साधकों को घरों पर पेड़ लगाने के लिए निःशुल्क 50 पेड़ वितरित किये गए। वृक्षारोपण में हरेंद्र शास्त्री मंदिर संचालक, राकेश ठेनूँआ पार्षद वार्ड 53, जयवीर सिंह संरक्षक छाता, जितेंद्र सिंह (सोनू ठाकुर) बीरेन्द्र सिंह संयुक्त महामंत्री छाता, अशोक बैंक मैनेजर, जयपाल सिंह, राजवीर सिंह, इंस्पेक्टर साहब, लक्ष्मण सिंह, हनुमान प्रसाद, गुड्डी देवी आदि ने वृक्षारोपण किया। सोमवार से परिषदीय विद्यालयों में वृहद वृक्षारोपण शुरू किया जायेगा।











एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ