Ticker

6/recent/ticker-posts

वाराणसी : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने अयोजिय किया कर्तव्य बोध दिवस, जनपदीय कार्यकारिणी की हुई घोषणा

  • राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद-वाराणसी द्वारा आयोजित कर्तव्य बोध दिवस तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका विषयक गोष्ठी संपन्न
  • नई प्रदेश एवं जनपदीय कार्यकारिणी की राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ओमपाल जी ने की घोषणा पुरानी कार्यकारिणी हुई कालातीत 

वाराणसी। 24 जनवरी। श्री धर्म संघ शिक्षा मंडल दुर्गाकुंड वाराणसी में कर्तव्य बोध दिवस एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका विषयक संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ0प्र0 जनपद वाराणसी द्वारा किया गया जिसमें पूरे प्रदेश से प्रांतीय पदाधिकारी एवं अखिल भारतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे |कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ नीलिमा कटियार जी मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ओमपाल जी अति विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के दया शंकर मिश्रा दयालु जी विशिष्ट अतिथि विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री ऋषिदेव त्रिपाठी  अध्यक्षता डॉ निर्मला यादव प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश ने संचालन नव नियुक्त प्रदेश मंत्री एवं जिलाध्यक्ष वाराणसी शशांक कुमार पाण्डेय "शेखर" ने धन्यवाद ज्ञापन नव नियुक्त अध्यक्ष महिला विंग वाराणसी डा० रमा रुखैयार ने तथा पूरे कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के नव नियुक्त संयुक्त मंत्री वाराणसी के डा० उदयन मिश्र एवं शशांक कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया |
आज के कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सह संगठन मंत्री ओमपाल जी ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की पुरानी कार्यकारिणी को कालातीत घोषित करते हुए कुल ५१ सदस्यों की नई कार्यकारिणी की घोषणा किया जिसमें वाराणसी के डाक्टर उदयन मिश्रा को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश का संयुक्त मंत्री बनाया गया |इसके अलावा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सभी संवर्गों की प्रादेशिक एवं जनपदीय कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसे उन संवर्गों के प्रभारियों ने किया |
जहां उच्च शिक्षा संवर्ग की कार्यकारिणी की घोषणा उच्च शिक्षा के अखिल भारतीय पदाधिकारी आदरणीय महेंद्र कुमार जी ने किया वहीं प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजीत सिंह जी प्रदेश महामंत्री श्री भगवती सिंह जी तथा प्रदेश संगठन मंत्री शिव शंकर सिंह जी ने प्र्रदेश एवं जनपद वाराणसी की कार्यकारिणी की घोषणा किया जिसमें जनपद की महिला विंग प्राथमिक संवर्ग का भी गठन किया गया |
प्राथमिक संवर्ग की कार्यकारिणी के नव गठन में शशांक कुमार पाण्डेय "शेखर" को प्रदेश टीम में लेते हुए प्रादेशिक मंत्री एवं जनपद वाराणसी का जिला अध्यक्ष बनाया गया वहीं आनंद कुमार सिंह को महामंत्री सत्य प्रकाश पाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर दिनेश चंद्र को कोषाध्यक्ष ज्योति प्रकाश डॉ रमा रुखैयार गोपेश यादव डॉ सुशील कुमार आशा पाठक जयप्रकाश पाल को उपाध्यक्ष डॉ प्रभाकर द्विवेदी को संगठन मंत्री उपेंद्र नाथ पांडे को संयुक्त महामंत्री सुधारानी प्रतिमा सिंह अरविंद द्विवेदी राजन सिंह को मंत्री रितु ओबरॉय संजीव त्रिपाठी गीता गुप्ता को संयुक्त मंत्री तथा प्रीति गुप्ता को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया वहीं डॉ रमा रुखैयार को महिल विंग की अध्यक्ष सुधारानी को महामंत्री अनुराधा सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष जया श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष मंजू सिंह को संयुक्त महामंत्री शशि कला व सुरेखा गुप्ता को मंत्री सुनीता चतुर्वेदी को संगठन मंत्री तथा सुशीला भारती एवं सुनीता दीक्षित को संयुक्त मंत्री बनाया गया |
आज के कार्यक्रम में उच्च शिक्षा के अखिल भारतीय प्रभारी आदरणीय महेंद्र कुमार जी तकनीकी संवर्ग के प्रदेश महामंत्री अम्बरीष सिंह जी,सभी संवर्गों के प्रदेश कोषाध्यक्ष पवन शंकर दीक्षित जी, लखनऊ मंडल की कार्यकारी अध्यक्ष रीना त्रिपाठी जी,माध्यमिक संवर्ग के प्रदेश महामंत्री आशीष मणि जी, उच्च शिक्षा संवर्ग के प्रोफेसर लवकुश मिश्रा जी, महासंघ की प्रदेश संयुक्त मंत्री डा० श्रुति मिश्रा जी सहित तमाम प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे |
आज के पूरे कार्यक्रम की विशेष सफलता में प्राथमिक संवर्ग वाराणसी के सभी ब्लाक पदाधिकारियों एवं जनपदीय पदाधिकारियों द्वारा महीनों से की गई दिन रात की मेहनत का बहुत बड़ा योगदान रहा मैं अपने सभी पदाधिकारियों को इसके लिए आभार करते हुए उनके जज्बे को नमन करता हूं और उम्मीद करता हूं कि आगे भी उनकी सकारात्मक ऊर्जा से हम सभी रचनात्मक संसार की रचना करते हुए बड़े बड़े सफल आयोजन करेंगे |

   जनपद वाराणसी के शिक्षक साथियों आप सभी से सादर आग्रह है कि जनपद वाराणसी में चुने गए अपने प्रतिनिधियों से अवगत हो लें और अपनी किसी समस्या के समाधान के लिए इनसे हमेशा संपर्क में बने रहें |

           शशांक कुमार पाण्डेय "शेखर"
            (जिलाध्यक्ष)
                 राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग
   ‌ ‌      ‌ जनपद वाराणसी












एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ