Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न, प्रदेश कार्यकारिणी व विभिन्न संवर्गों के प्रदेशीय पदाधिकारियों का हुआ निर्विरोध निर्वाचन


लखनऊ।16 अक्टूबर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की साधारण सभा की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ वही महासंघ द्वारा शिक्षक संवर्ग  के प्रदेश पदाधिकारियों का भी निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में डॉ निर्मला यादव अध्यक्ष व ऋषि देव त्रिपाठी महामंत्री व चुने गए। 
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की साधारण सभा की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ निर्वाचन में संरक्षक डॉ. उदय प्रताप सिंह, दीनानाथ सिंह, डॉ. अनिल कुमार सिंह, अध्यक्ष डॉ. निर्मला यादव, महामंत्री ऋषिदेव त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष संजय मेधावी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  देवी सिंह नरवार, संयुक्त महामंत्री डॉ. कमल कौशक, कोषाध्यक्ष पवन शंकर दीक्षित उपाध्यक्ष डॉ लवकुश मिश्र,  संतोष कुमार सिंह, डॉ. आशीष मिश्रा, अजीत सिंह, स्वदेश कुमार सिंह, नूतन भाटी, मंत्री विजय कुमार श्रीवास्तव, सुनील मिश्र, आशीष मणि त्रिपाठी, भगवती सिंह, अर्चना शर्मा, संयुक्त मंत्री संतोष मौर्य, मीडिया प्रभारी राजदेव तिवारी, सह मीडिया प्रभारी दिनेश शंकर त्रिवेदी, कार्यालय प्रमुख  डॉ. संदीप कुमार बालयान, संगठन मंत्री  ओमपाल सिंह, सदस्य अमरीश कुमार संगल, राजाराम व्यास, डॉ. बजरंगी सिंह,  डॉ. दिलीप सरदेशाई, गोविंद तिवारी, डॉ. मुनीष प्रकाश अग्रवाल, शिवशंकर सिंह, डॉ. सुरेंद्र प्रकाश भटनागर, डॉ. अनूप शर्मा, डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. आलोक सिंह,  विश्वनाथ सिंह,  प्रताप कटियार, डॉ. सुषमा मिश्रा, डॉ. सुरेश पति त्रिपाठी, डॉ. कौस्तुक कुमार मिश्र, डॉ. मनोज परिहार, दिनेश कुमार गुप्ता, श्रीकृष्ण त्रिवेदी, महेंद्र कुमार,  डॉ. सुधा मिश्रा, डॉ. आमोद राय चुने गए।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सवर्गों में हुए निर्वाचन में तकनीकी संवर्ग में प्रांतीय संरक्षक संतोष कुमार सिंह, अध्यक्ष आशीष मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष स्वदेश कुमार सिंह, महामंत्री सुनील कुमार मिश्र, संगठन मंत्री डॉ. आलोक सिंह चौहान चुने गए।
माध्यमिक संवर्ग में प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, महामंत्री आशीष मणि त्रिपाठी, संगठन मंत्री सुरेन्द्र प्रसाद भटनागर, संयुक्त महामंत्री शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी, मंत्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार शुक्ल चुने गए। 
उच्च संवर्ग में  प्रदेश संरक्षक डॉ. मुनीष प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ. लवकुश मिश्रा, महामंत्री डॉ. विजय कुमार श्रीवास्तव, संगठन मंत्री डॉ. दिलीप सरदेशाई, संयुक्त मंत्री डॉ. रामकृष्ण उपाध्याय, उपाध्यक्ष डॉ. रमा सिंह, डॉ. सुषमा मिश्रा चुनी गयीं।

प्राथमिक संवर्ग में संरक्षक पद पर गोविंद तिवारी, कृष्ण त्रिवेदी व रामलखन भार्गव,  अध्यक्ष अजीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मातादीन द्विवेदी, महामंत्री भगवती सिंह,  संगठन मंत्री शिवशंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  विश्वनाथ, उपाध्यक्ष  श्रीराम शुक्ल, प्रताप सिंह कटियार, रामप्रताप, अखिलेश शुक्ल, उपाध्यक्ष महिला डॉ. रानी परिहार, संयुक्त महामंत्री संतोष कुमार मौर्य, मंत्री जितेन्द्र त्रिपाठी, कामतानाथ, सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार रावत, डॉ. श्वेता, संयुक्त मंत्री रवींद्र कुमार पवार, संयुक्त मंत्री आदित्य कुमार शुक्ल, संयुक्त मंत्री सुभाष यादव, हरिओम शर्मा, प्रदीप कुमार तिवारी, मीडिया प्रमुख बृजेश श्रीवास्तव व प्रवक्ता पद पर वीरेन्द्र कुमार मिश्र निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। 

महिला संवर्ग में अध्यक्ष नूतन भाटी, महामंत्री अर्चना शर्मा व संयुक्त मंत्री पद पर श्रुति मिश्रा को चुना गया।
इस अवसर पर लखनऊ मण्डल की कार्यकारिणी के गठन की भी घोषणा की गयी। जिसमें सीतापुर के जिलाध्यक्ष महेश मिश्र को मण्डल अध्यक्ष, रीना त्रिपाठी को कार्यकारी अध्यक्ष व श्वेता सिंह को महामंत्री पद का दायित्व सौंपा गया।

कार्यक्रम का संचालन भगवती सिंह ने किया । संगठन के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री  ओमपाल सिंह ने कहा कि 8 नवंबर को संगठन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं  और यह वर्ष  स्वर्ण जयंती वर्षा होगा  जिसमें संगठन  के विस्तार विचार व विमर्श के प्रति जागरूक  व प्रचार प्रसार के लिए व्यापक रणनीति  बनानी होगी । संगठन में राष्ट्रीय उच्च शिक्षा प्रभारी डॉ महेंद्र कुमार ने कहा शिक्षक व्यक्तित्व निर्माण करता है  जिससे राष्ट्र निर्माण होता है। शिक्षक ही  राष्ट्र को  कुशल  व सक्षम मानव पूंजी उपलब्ध कराता है। यह संगठन अधिकार से ज्यादा  कर्तव्य व दायित्व को महत्व देता है। अध्यक्षता डॉ निर्मला यादव ने करते हुए आभार व्यक्त किया।

लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के चार संस्थापक सदस्यों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया संस्थापक सदस्य अनिल कुमार सिंह ,कृष्णानंद द्विवेदी, राजाराम व्यास (उरई), डॉ देवी सिंह नरवार को राष्ट्रीय संगठन मंत्री ओमपाल सिंह ,ऋषि देव त्रिपाठी व  शिव शंकर सिंह ने सम्मान प्रदान किया।

लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश में संरक्षक गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति उदय प्रताप सिंह, बनारस विद्यालय के प्रोफेसर दीनानाथ सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार सिंह बनाए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ