Ticker

6/recent/ticker-posts

जालौन : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई डकोर की बैठक संपन्न, ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ विस्तार


उरई(जालौन) 31 अगस्त| राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग) ब्लॉक इकाई डकोर की मासिक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री इलियास मंसूरी ने की व विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिक्षिका वंदना श्रीवास्तव मौजूद रहीं। संचालन ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष अमित यादव ने किया। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी जिसमें जीपीएफ व एनपीएस लेखा पर्ची प्रत्येक अध्यापक को वित्त एवं लेखाधिकारी द्वारा वर्ष के अंत में उपलब्ध कराये जाने, प्रतिकर एवं उपार्जित अवकाश स्वीकृत कराने आदि समस्याओं पर चर्चा की गयी।  





बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक इकाई के विस्तार की घोषणा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा द्वारा की गयी, जिसमें शारिक अंसारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष कुमार को उपाध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह निरंजन को उपाध्यक्ष, भागवती को उपाध्यक्ष, नीतेश श्रीवास्तव को संयुक्त महामंत्री, राजेंद्र पाल सिंह निरंजन को मंत्री, हयात फातिमा को मंत्री, प्रिया श्रीवास्तव को संयुक्त मंत्री, शिरोमणि सोनी को संयुक्त मंत्री, अरशद खान को संयुक्त मंत्री, शिल्पी नगाइच को कार्यकारिणी सदस्य व कल्पना को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
मनोनीत सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर मनोनयन पत्र प्रदान किये गए। इस अवसर पर जिला संयुक्त महामंत्री अरविन्द स्वर्णकार, ब्लॉक महामंत्री डकोर अरविन्द निरंजन, ब्लॉक कोषाध्यक्ष डकोर राजेन्द्र स्वर्णकार, ब्लॉक संगठन मंत्री डकोर दिनेश सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष जालौन बृजेश श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी व शिक्षक/शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ