Ticker

6/recent/ticker-posts

UPTET-2026 में OMR त्रुटियों से प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग


लखनऊ। UPTET-2026 के परिणाम में OMR शीट पर अमान्य रोल नंबर, गलत बुकलेट नंबर एवं अन्य अंकन संबंधी त्रुटियों के कारण लगभग 60,000 अभ्यर्थियों के परिणाम प्रभावित/रिजेक्ट होने की जानकारी पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश ने गंभीर चिंता व्यक्त की है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह एवं प्रदेश महामंत्री प्रदीप तिवारी ने माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भेजकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

महासंघ ने कहा कि बड़ी संख्या में प्रभावित अभ्यर्थियों में कार्यरत शिक्षक भी शामिल हैं, जिन्होंने टीईटी अनिवार्यता के निर्णय के अनुपालन में विधिवत परीक्षा में प्रतिभाग किया। ऐसी स्थिति में रोल नंबर अथवा बुकलेट नंबर अंकित करने में हुई मानवीय/तकनीकी त्रुटि के कारण अभ्यर्थी को उसके परीक्षा परिणाम से वंचित करना न्यायोचित नहीं है।

संगठन ने मांग की है कि प्रभावित अभ्यर्थियों को अपनी स्थिति स्पष्ट करने एवं आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत करने के लिए विशेष आपत्ति/अभ्यावेदन तथा Correction Window प्रदान की जाए। पात्र अभ्यर्थियों की OMR एवं उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर पुनः जांच/मूल्यांकन कराकर शीघ्र परिणाम घोषित किया जाए।

महासंघ ने मुख्यमंत्री से हजारों अभ्यर्थियों एवं कार्यरत शिक्षकों के भविष्य को देखते हुए संबंधित परीक्षा प्राधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ