◾संगठनात्मक समीक्षा , संगठनात्मक विस्तार एवं शिक्षक समस्याओं के समाधान पर हुआ मंथन
◾शिक्षक हितों एवं शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ करेगा निर्णायक संघर्ष
लखनऊ, 28 जून। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति एवं साधारण सभा की बैठक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अलीगंज, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष प्रो. संजय मेधावी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुमार जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संचालन प्रदेश महामंत्री जोगेंद्र पाल सिंह ने किया।
बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन, दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान, गुरुवंदन कार्यक्रम, कर्तव्य बोध दिवस, “हमारा विद्यालय-हमारा तीर्थ” अभियान, संत रविदास जी की 650 वी जयंती ,शिक्षक सम्मेलन सहित आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुमार जी ने बताया कि टीईटी के विषय में केंद्रीय शिक्षा मंत्री माननीय धर्मेंद्र प्रधान जी से हुई वार्ता में आश्वासन दिया गया है कि टीईटी के कारण किसी भी शिक्षक की नौकरी प्रभावित नहीं होगी, समस्या का सम्मानजनक समाधान का प्रयास किया जायेगा ।
प्रदेश महामंत्री जोगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से मुक्त कराने हेतु संगठन द्वारा प्रथम चरण में जिला स्तर पर ज्ञापन दिए गए तथा द्वितीय चरण में 5 जुलाई तक सांसदों से संपर्क कर आरटीई एक्ट में आवश्यक संशोधन अथवा विशेष प्रावधान की मांग की जा रही है। टीईटी लागू होने से पहले से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता समाप्त कराने हेतु सड़क से संसद तक निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।
बैठक में प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा संवर्ग के शिक्षकों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, स्थानांतरण, अवकाश सहित अन्य मांगों के समाधान हेतु कार्ययोजना बनाई गई।
प्रदेश अध्यक्ष प्रो. संजय मेधावी ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
अंत में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. कमल कौशिक ने कल्याण मंत्र कराया। प्रदेश महामंत्री जोगेंद्र पाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त कर बैठक के समापन की घोषणा की।
बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. उदयन मिश्रा, डॉ० निर्मला यादव, डॉ. अम्बरीष सिंह, मंत्री प्रो अनिल कुमार, डॉ. संतोष कुमार शुक्ल, प्रदीप तिवारी, डॉ. भावना, सोनल शर्मा, नरेंद्र पस्तोर, प्रियंका शुक्ला, ऊषा शाक्य,नीलमणि शुक्ला, डॉ. अशोक द्विवेदी, मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव, डॉ० बजरंग बहादुर सिंह, दयाशंकर उपाध्याय सहित साधारण सभा के सभी सदस्य, प्राथमिक व माध्यमिक संवर्ग के जिला व मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री, उच्च शिक्षा व तकनीकी संवर्ग के विश्विद्यालय इकाई अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री, सभी जिलों की महिला प्रमुख उपस्थित रहे।






0 टिप्पणियाँ
शिकायत या सुझाव के लिये 9793252280 पर कॉल या मैसेज करें