Ticker

6/recent/ticker-posts

देवरिया : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक पथरदेवा कार्यकारिणी का हुआ गठन


आज दिनांक 12 सितम्बर, 2023 दिन मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ  ब्लॉक इकाई पथरदेवा के कार्यकारिणी का गठन बीआरसी परिसर में सैकड़ों शिक्षकों के उपस्थिति में किया गया। सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से उनके पद पर मनोनीत किया गया।

 रामबालक सिंह को संयोजक, संजय उपाध्याय, जितेंद्र यादव, आनंद सिंह को सह- संयोजक, विपिन मिश्र को ब्लॉक मीडिया प्रभारी, शुभम शर्मा, स्वर्ण सिंह को सह मीडिया प्रभारी एवं राधे रमण को सदस्यता प्रमुख, कपिलदेव सिंह, हेमन्त मिश्र को सह सदस्यता प्रमुख तथा चांदनी देवी को महिला विंग प्रभारी पद पर मनोनीत किया गया।

संरक्षक मण्डल में करुणेश तिवारी, जवाहर यादव,प्रवीर द्विवेदी और सुनील त्रिपाठी मनोनीत किए गए। सभी पदाधिकारियों को उनके पद एवं कर्तव्य निर्वहन हेतु शपथ दिलाई गई। 

कार्यक्रम का संचालन सुनील त्रिपाठी ने किया।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देवरिया के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द ने कहा कि महासंघ शिक्षक हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा।महासंघ ने सदैव स्वतः संज्ञान लेते हुए शिक्षक समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सदैव शिक्षा व शिक्षक हित हेतु कृत संकल्पित है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, शिक्षकों के सामान्य समस्याओं के समाधान के साथ ही यह भी सुनिश्चित करेगा कि उनका किसी भी स्तर पर शोषण न होने पाएं। 

युवा शिक्षक नेता श्री विवेक मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सदैव यह निश्चित करेगा कि एक आम शिक्षक की समस्या अब राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की समस्या होगी। जिले में शिक्षक समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सभी ब्लॉक इकाईयों का गठन एवं सक्रियता आवश्यक है।

नवनिर्वाचित ब्लॉक संयोजक रामबालक सिंह ने कहा कि शिक्षकों के हित में महासंघ द्वारा किए जा रहे कार्यों के कारण,जनपद में शिक्षकों का उसके प्रति निरंतर विश्वास बढ़ रहा है। ब्लॉक पथरदेवा का शिक्षक, महासंघ से जुड़ने को आतुर है।

इसके अलावा अशोक तिवारी,नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, ज्ञानेश यादव, आशुतोष नाथ तिवारी, मनोज भारती, अमरेंद्र यादव, देवेंद्र और आशुतोष चतुर्वेदी ने भी सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम में देवरिया सदर, बैतालपुर, बरहज, भलुअनी, रुद्रपुर, देसही देवरिया, भटनी, लार, तरकुलवा और बनकटा ब्लॉक के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारीगण-* श्री विनय तिवारी, उपेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र साहू, सत्यप्रकाश त्रिपाठी,वीरेंद्र यादव, सतीश चन्द्र, राघवेन्द्र कुशवाहा, सगीर अहमद, अमरेंद्र यादव, राजशंकर आर्य, मुन्ना अंसारी, अर्जुन मद्धेशिया, पुनीत कुमार, अनुज पांडेय, प्रत्युष राय, सुदीप कुमार, विष्णु प्रभाकर कुशवाहा, माखन प्रसाद, मनीष कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुशवाहा, मारकंडेय मिश्र, एहसान उल हक, शैलेष तिवारी, प्रशांत तिवारी, मृत्युंजय कुशवाहा, सत्येन्द्र पटेल, शिव कुमार, सौरभ वर्मा, रितेश सिंह एवं

जिला कोर कमेटी के सदस्यगण~ श्री अशोक तिवारी, ज्ञानेश यादव, शशांक मिश्र, नर्वदेश्वर मणि, आशुतोष नाथ तिवारी, आशुतोष चतुर्वेदी, वागीश जी, रजनीकांत त्रिपाठी, प्रमोद कुमार कुशवाहा, आशुतोष मिश्र 'अमन', शिखर शिवम त्रिपाठी, अभिषेक जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर शशिभूषण चौबे, ब्रजेश द्विवेदी, राधारमण शाही, मनोज मिश्र, अनुराग मिश्र,  मनोज प्रजापति, आरती वर्मा, चांदनी देवी, चंद्रलेखा सिंह, आशा सिंह, श्वेता भारती, बिंदु देवी, मुन्नी देवी, ज्ञानती सिंह, कृष्णावती कुशवाहा, सोनी राय, अमरनाथ, शाहनवाज अमीर कुरैशी, उमाशंकर द्विवेदी, रमेश तिवारी,योगेन्द्र कुशवाहा, गोविंद पाण्डेय,अरविंद कुमार शुक्ल,नित्यानंद तिवारी, प्रेमचन्द मद्धेशिया, विनोद कुशवाहा, विकास जायसवाल, संजीव कुमार भारती, अभिषेक मल्ल, राजन सिंह,अनूप यादव,विनय सिंह, अमेरिका यादव, रामकृष्ण यादव ,अनूप शाही, मुस्ताक अहमद, शुभम शर्मा, विष्णु दत्त तिवारी, विनोद कुशवाहा, अजीत प्रजापति, उबैदुल्लाह रहमान, विशाल सिंह, गोरख सिंह, रवि प्रकाश सिंह, विवेक सिंह, धनंजय कुमार, अजय कुमार, जितेंद्र सरोज, राज बहादुर कुमार, नितेश कुमार, चंद्रिका राम, राम विजय पटेल, नित्यानंद तिवारी, दिनेश कुमार, अनूप यादव, राजन सिंह, संजय यादव, अतुल गिरी हरिवंश तिवारी, अविनाश शुक्ला उदयभान शर्मा अनवर अली, अनिल कुमार, रामसमझ प्रसाद, राम भवन सिंह, महेश गुप्ता,  जालंधर कुमार, सुरेश सिंह, अनिरुद्ध राम, नेबू लाल प्रसाद, सुशील चौधरी प्रदीप चौधरी, अजीत सिंह, आनंद सिंह के साथ पथरदेवा विकासखंड के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ