Ticker

6/recent/ticker-posts

उरई (जालौन) : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मनाया स्वतन्त्रा के अमृत महोत्सव का समापन समारोह, 'इण्डिया से भारत की ओर' विषय पर शैक्षिक संगोष्ठी का हुआ आयोजन



25 सितम्बर 2022
 
     राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वधान में  सिटी सेंटर, स्टेशन रोड, उरई में  'इंडिया से भारत की ओर' विषयक शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेशीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री मातादीन द्विवेदी रहे व अध्यक्षता जिला संरक्षक अखिलेश अवस्थी ने की।  मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान रहे व संचालन जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने किया। 

      संगोष्ठी में जिले के विभिन्न शिक्षा व सामाजिक क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों अध्यापकों ने हिस्सा लिया|  मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने विचार रखते हुए कहा अपना प्राचीन विरासत, परंपरा, शिक्षा, तकनीक, आयुर्वेद संपन्न था। जिस कारण विश्व में भारत सोने की चिड़िया कहलाता था। भारत संपन्न विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में शिक्षक का महत्वपूर्ण स्थान है। हमे अपनी सभ्यता और संस्कति को जीवंत बनाते हुए अपने दायित्वों का कुशल निर्वहन करना है। मुख्य अतिथि प्रदेशीय कार्यकारी अध्यक्ष मातादीन द्विवेदी ने कहा हमे अपनी सभ्यता और संस्कति को जीवंत बनाते हुए अपने दायित्वों का कुशल निर्वहन करना है। साथ ही संगठन का राष्ट्र व प्रांत स्तर की रूप रेखा को रखा। महासंघ ने राष्ट्र स्तर पर दो लाख के लगभग शैक्षिक संस्थानों में एक साथ एक अगस्त को स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव के माध्यम से आजादी के संघर्ष, त्याग, महापुरुषों के बलिदान तथा विचारों को समाज को बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला संरक्षक अखिलेश अवस्थी ने कहा कि संगठन सदस्यों का समूह है। सदस्य निर्माण से संगठन सशक्त व मजबूत होगा। सदस्यों ने जो ध्येय बनाया है उसके अनुरूप जनपद में सशक्त संगठन बना है। शिक्षक की मांग के साथ दायित्व व कर्तव्य को सदैव महत्व दें। हम सब महासंघ के दायित्वान कार्यकर्ता हैं जो संगठन व राष्ट्र को सशक्त बनाने के प्रति संकल्पित है।  

      कार्यक्रम में प्रदेशीय मीडिया प्रमुख बृजेश श्रीवास्तव, मण्डल संगठन मंत्री अवधेश पाण्डेय, ऐडेड संवर्ग के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, जिला संगठन मंत्री तनवीर अहमद, जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, जिला संयुक्त महामंत्री अरविन्द कुमार स्वर्णकार, महेंद्र श्रीवास्तव, इनाम उल्ला अंसारी, सलिल कांत श्रीवास, संजीव सिंह गुर्जर, धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, विकास कुमार सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, कल्पना बाजपेयी, अनुराधा चौधरी, हयात फातिमा, माया देवी, भागवती, रिजवाना परवीन, राजेन्द्र पाल सिंह, विनय मिश्रा, कृष्णगोपाल सिंह, मु0 अय्यूब, विजय तिवारी, सत्यपाल सिंह, पवन सोनी, आशीष कुमार, अमित यादव, संध्या, अवधेश श्रीवास्तव, मोहम्मद अजीज, जितेन्द्र कुमार, रामप्रकाश सोनी, रोहित कौशल, चुनूबाद लाक्षाकार, मलखान सिंह, नीतेश श्रीवास्तव, हिमांशु पुरवार, शेख इस्हाक, अखिलेश कुमार रजक, देवीचरन प्रजापति, शकील मुहम्मद अंसारी, पवन प्रजापति, भैयालाल वर्मा, फीरोज अलीशाह, विजय पाल सिंह, नगेंद्र श्रीवास्तव, रवि कुमार, शिवम श्रीवास्तव, संतोष जाटव, विवेक अवस्थी, गणेश शंकर, अभिषेक पुरवार, मोहर सिंह, चंद्रपाल, अनिल कुमार, जितेंद कुमार, अविनाश तिवारी, बनवारी लाल, पवन कुमार वर्मा, उमेश कुमार, अनिल बाथम, विजय रत्न आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे।














एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ