Ticker

6/recent/ticker-posts

सीतापुर : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, शिक्षकों की समस्याओं को शिक्षा मंत्री के समक्ष रखेगी प्रदेशीय कार्यकारिणी


सीतापुर। 22 नवम्बर। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मा0 ओमपाल जी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मा0 ओमपाल जी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। उसके उपरांत सरस्वती वंदना हुई। माता सरस्वती का आशीर्वाद लेने के उपरांत कार्यक्रम में शिक्षक की समस्याओं पर चर्चा की गई और प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी को अवगत कराया गया।

प्रदेश कार्यकारिणी की शिक्षा मंत्री जी के साथ शिष्टाचार भेंट शिक्षक समस्याओं को लेकर आगामी एक सप्ताह के अंदर होनी है। समस्त शिक्षक समस्याओं को प्रदेश कार्यकारिणी शिक्षा मंत्री के सम्मुख रखेगी।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मा0 ओमपाल जी व प्रदेश संयुक्त महामंत्री संतोष मौर्य के द्वारा संगठन के विस्तार पर व प्रभावी कार्यशैली पर चर्चा हुई।

इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मा0ओमपाल जी, प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्री सन्तोष मौर्य, मंडल अध्यक्ष महेश मिश्रा, प्रदेश महिला महामंत्री अर्चना शर्मा, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष रीना त्रिपाठी,लखीमपुर ज़िला सयुक्त मंत्री बीना रावत,लखीमपुर संगठन मंत्री धर्मेंद्र सिंह, सीतापुर महामंत्री कृष्ण मोहन गुप्ता, जिला मंत्री संजीव रावत, जिला मीडिया प्रभारी देवर्षि प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष सीतापुर इन्द्रसेन गौतम, जिला मंत्री शशि बाला सुमन, सह जिला मीडिया प्रभारी संतोष सिंह, जिला मंत्री राजेंद्र शुक्ला,संतोष सिंह,जिला उपाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तवव, मनोज गौड़,आवधेश वर्मा, सियाराम वर्मा व परवेज खान, जिला सयुक्त महामंत्री राजकुमार वर्मा,जिला सयुक्त मन्त्री पंकज शुक्ला, परसेण्डी से दिनेश मिश्रा (राही) महमूदाबाद अध्यक्ष संदीप वर्मा, सिधौली अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, रामपुर मथुरा विनायक मिश्रा, राजीव मिश्रा, महोली अध्यक्ष चंद्रकांत त्रिपाठी,बिसवा महामंत्री रोहित वर्मा,कसमंडा महामंत्री गिरजेश मिश्रा, रेउसा कार्यकारी अध्यक्ष राजेश राजू,सिधौली कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पाण्डेय, सिधौली वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, राहीशे खान, हरिओम शुक्ला, ब्लॉक सयुक्त मंत्री आशीष बाजपेयी, संजीव मिश्रा, अवधेश त्रिवेदी, रेउसा श्रवण कुमार, पिसवा महामंत्री सुधाकर यादव, पिसावा उपाध्यक्ष छत्रपाल यादव,मछरेहटा महामंत्री नीरज गौतम, सिधौली कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह,संदीप तिवारी, सिधौली से वर्षा सिंह, कुसुमलता मौर्य, अंकिता सिंह, रामकिशोरी देवी आदि मौजूद रहे।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ