Ticker

6/recent/ticker-posts

रायबरेली : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने आयोजित किया शिक्षक सम्मान समारोह, ब्लॉक ऊँचाहार की कार्यकारिणी का हुआ गठन


दिनांक 22-09-2020 को प्रा वि भवानीगढ़ ब्लाॅक ऊंचाहार जनपद रायबरेली में शिक्षक सम्मान समारोह एवं ड्रेस वितरण का कार्यक्रम श्रीमान खण्ड शिक्षा अधिकारी ऊँचाहार और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारणी के द्वारा  सम्पन्न हुआ।शैक्षिक सत्र 2019-20 मे सेवानिवृत्त श्रीमती विद्या देवी प्रधानाध्यापक पू मा वि सरायहरदो का श्रीमान खण्ड शिक्षा अधिकारी ऊँचाहार के द्वारा अंग वस्त्र भेंटकर तथा जिलाध्यक्ष श्री शिवशंकर सिंह जी के द्वारा स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूर्व में सेवानिवृत्त हुए प्रधानाध्यापक श्री अजमेर सिंह, श्रीमती शान्ति त्रिपाठी, श्री गंगा प्रसाद शुक्ल, श्री रामकृष्ण यादव विकास खण्ड रोहनिया को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
 
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारणी के द्वारा विकास खण्ड ऊँचाहार में ब्लाॅक इकाई का गठन किया गया। जिसमें श्री हरिशरण मौर्य ब्लाॅक अध्यक्ष,  वेदप्रकाश यादव कार्यकारी अध्यक्ष,श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह महामंत्री ,श्री आनंद कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री वीरेन्द्र यादव उपाध्यक्ष, श्री सतीश सोनकर उपाध्यक्ष,श्री हरिश्चन्द्र उपाध्यक्ष,श्री अमित कुमार कोषाध्यक्ष, श्री लाखन सिंह सहकोषाध्यक्ष, श्री सत्येश वर्मा संगठन मंत्री,डा. जयप्रकाश मौर्य  ब्लाॅक मंत्री,राजशेखर सह संगठन मंत्री,श्रीमती आशा मौर्या उपाध्यक्ष महिला,श्रीमती पुष्पलता पाण्डेय उपाध्यक्ष,श्री ए के गौतम मीडिया प्रभारी,श्री पवन किशोर सह मीडिया प्रभारी श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव लेखाकार को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। 
जिला अध्यक्ष श्री शिवशंकर सिंह जी एवं जिला महामंत्री संजय कनौजिया जी के  द्वारा नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को शिक्षक सेवा व संगठन के कर्तव्यों की शपथ दिलाई गयी। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गंगा प्रसाद शुक्ल एवं श्री राजकरन वर्मा जी के द्वारा की गयी। 

इस अवसर पर श्री वीरेन्द्र सिंह (कार्यकारी जिला अध्यक्ष),श्री राजेश मौर्या (वरिष्ठ उपाध्यक्ष),श्री संजय सिंह  (जिला कोषाध्यक्ष),श्री 
गौरव त्रिपाठी(जिला मीडिया प्रभारी)श्री मधुकर सिंह(सह संगठन मंत्री),श्री अनूप सिंह  (ब्लाॅक अध्यक्ष हरचंदपुर)श्री राजेश कुमार शुक्ल अध्यक्ष रोहनिया एवं ज्ञान बहादुर विकास खण्ड मंत्री रोहनिया के साथ पूर्व ए बी आर सी श्री ज्ञानचन्द्र यादव, पूर्व ए बी आर सी श्री अनिल कांत जी,विनय गौड़ जी,श्रीमती  सीमा एआरपी,श्री पुतून कुमार, श्री रामउजेर यादव,श्री महेश कुमार,प्रीती वर्मा,प्रतिज्ञा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ