Ticker

6/recent/ticker-posts

शाहजहांपुर : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई खुटार की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न, शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर हुई चर्चा



शाहजहांपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई खुटार की ऑनलाइन मीटिंग संपन्न हुई। बैठक में ब्लॉक के समस्त पदाधिकारी शिक्षकों तथा जिले से जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा, जिला संगठन  मंत्री  अंकुर त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष  अवधेश मैथिल, ददरौल ब्लॉक अध्यक्ष  राकेश उपाध्याय ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति में संबोधित किया।
           बैठक का संचालन अंकुर त्रिपाठी ने किया।  त्रिपाठी जी ने 14 अगस्त को आये शासनादेश पर अपने विचार व्यक्त किए तथा सभी शिक्षकों को आश्वस्त किया शिक्षकों के प्रति शासन द्वारा सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसके उपरांत ब्लॉक के अध्यक्ष रामदयाल तिवारी ने अपने विचार रखें और जिले के पदाधिकारियों को खुटार ब्लॉक के शिक्षकों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया।  ब्लॉक खुटार राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संरक्षक वीरपाल सिंह ने शासन  द्वारा दिए गए शासनादेश के संबंध में अपने विचार रखे तथा ब्लॉक महामंत्री अमित पटेल ने शिक्षकों के समस्याओं के बारे में अवगत कराया तथा जल्द ही समस्याओं का निस्तारण  कराए जाने की मांग की  सभी पदाधिकारियों शिक्षकों ने उक्त  शासनादेश के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया जिला कार्यकारिणी के सम्मुख प्रकट की अंत में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा  ने ब्लॉक के समस्त शिक्षकों तथा पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि शिक्षकों का शोषण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासनादेश में जो व्यवहार शिक्षकों के साथ किया गया है उसके संबंध में प्रदेश कार्यकारिणी को अवगत कराया जाएगा।
          बैठक में ब्लॉक पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष खुटार अनूप पांडे जी उपाध्यक्ष अंकुश वर्मा जी उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार ,गौरव, विनय गुप्ता, शशांक शेखर त्रिवेदी, विनय गुप्ता आदि शिक्षक  मौजूद रहे





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ