Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला इकाई की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न, शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण की रणनीति बनी


उरई (जालौन) 2 अगस्त। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला इकाई की ऑनलाइन बैठक गूगल मीट पर पूर्व निर्धारित समयानुसार प्रातः 9 बजे जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह चौहान की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने किया। बैठक में वर्तमान सत्र में संगठन की सदस्यता पर चर्चा, संगठन की पत्रिका पर चर्चा, ब्लॉक/नगर स्तरीय ऑनलाइन बैठक पर चर्चा, मानव सम्पदा पोर्टल पर फीडिंग व डाक्यूमेंट्स अपलोड के नाम पर विभागीय अधिकारियों द्वारा  शिक्षकों को परेशान करने पर चर्चा, शासन द्वारा विद्यालय तक पुस्तकें हेतु जारी बजट व दिशा- निर्देश का अनुपालन कराने पर चर्चा, संगठन द्वारा यू-डायस फीडिंग में बीएसए व खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में की गयी अनियमितताओं की शिकायत पर मण्डलायुक्त महोदय द्वारा कराई जाने वाली जांच पर चर्चा, ब्लॉक/नगर पदाधिकारियों द्वारा शिक्षक/शिक्षिकाओं से संपर्क स्थापित कर समस्याएं प्राप्त करना एवं संकलन कर जिले को भेजने आदि समस्याओं पर चर्चा की गई। जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है कि शासन द्वारा विभाग को प्रेषित किये जाने वाले बजट का अधिकारियों द्वारा दुरुपयोग किया जाता है तो उस पर नजर रखें व संगठन के जिला पदाधिकारियों को तुरंत सूचित करें।  जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि मानव सम्पदा पोर्टल पर डाटा फीडिंग व डॉक्युमेंट्स अपलोडिंग की जिम्मेदारी खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की है इस कार्य के लिए शिक्षकों पर नाजायज दबाव नहीं बनाया जा सकता है। जो शिक्षक स्वेच्छा से डाक्यूमेंट्स अपलोड कर रहे वो कर सकते हैं, खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा अगर शिक्षकों पर नाजायज दबाव बनाया जाता है तो संगठन इसकी शिकायत करेगा। बैठक में जिला, नगर व ब्लॉक इकाइयों के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे व शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया।  जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि महासंघ की ब्लॉक व नगर इकाइयां ये सुनिश्चित करें कि किसी भी शिक्षक का शोषण न हो पाए। अगर ब्लॉक स्तर पर समस्याओं का समाधान कराने में कहीं परेशानी आ रही है तो तुरंत जिला इकाई को सूचित करें। 

                     बैठक में जिला संरक्षक अखिलेश अवस्थी, जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, जिला संगठन मंत्री तनवीर अहमद, जिला संयुक्त महामंत्री अरविन्द स्वर्णकार, जिला ऑडिटर, अखिलेश खरे,  जिला सदस्यता प्रमुख रियायत बेग, जिला प्रवक्ता अशोक सिंह राजावत,  महेंद्र श्रीवास्तव जिला संयुक्त मंत्री, वेद व्यास जिला संयुक्त मंत्री, इनाम उल्ला अंसारी जिला मंत्री, रामाकांत व्यास जिला उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष संघर्ष समिति राज देवर, जिला संयोजक कस्तूरबा संवर्ग सोनल तिवारी, जिला अध्यक्ष ऐडेड संवर्ग उपेन्द्र शर्मा, सलिल कान्त श्रीवास जिला महामंत्री ऐडेड संवर्ग, संजीव गुर्जर कार्यकारी अध्यक्ष ऐडेड संवर्ग, धीरेंद्र त्रिपाठी जिला संगठन मंत्री ऐडेड संवर्ग, राजेश गोस्वामी ब्लॉक अध्यक्ष रामपुरा, बृजेश श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष जालौन, शक्ति सिंह कौरव ब्लॉक अध्यक्ष माधौगढ़, संतोष विश्वकर्मा ब्लॉक अध्यक्ष डकोर, विनय मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष नदीगांव, उमेश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष महेवा, आशीष कुमार ब्लॉक अध्यक्ष कदौरा, जितेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष कोंच, अनुज भदौरिया ब्लॉक अध्यक्ष कुठौंद, राघवेंद्र शर्मा नगर अध्यक्ष कोंच, हरीमोहन यादव नगर अध्यक्ष उरई, नगर अध्यक्ष कालपी बृजभूषण तिवारी, हिमांशु पुरवार नगर अध्यक्ष जालौन, कल्पना बाजपेयी, मीरा वर्मा, राजकुमारी बुंदेला, अनुराधा, सौरभ श्रीवास्तव, शिव पटेल, शिवम श्रीवास्तव, सुनील शुक्ला, अम्बरीश कुमार, रविकांत शर्मा, अमित विश्नोई, अखिलेश कुमार, रामप्रकाश सोनी, नाजिम शाह, संतोष जाटव, योगेंद्र प्रताप सिंह, सत्यपाल, राजेन्द्र स्वर्णकार, अरविंद कुमार निरंजन, दिनेश सोनी, अभिषेक पुरवार, राजेश सक्सेना, प्रदीप कुमार सिंह, कृष्णगोपाल सिंह, राजकुमार वर्मा, मनोज कुमार, अवधेश श्रीवास्तव, हिमांशु राणा, अनिल बाथम, अशोक कुमार, अतुल सोनी, अजीत सिंह, अशोक कुमार, पवन वर्मा, आलोक कुमार गुप्ता, विजय तिवारी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ